
समझ से परे रहा फैसला, गुजरात टाइटंस की हार के बाद इस दिग्गज ने शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 31 May
2025 04:12 PM Share Follow Us on __ आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। भारतीय
टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने प्रसिद्ध कृष्णा से पावरप्ले में गेंदबाजी कराने के फैसले को समझ से परे बताया है। बता दें कि गिल की कप्तानी वाली जीटी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रन से
हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही 2022 की चैंपियन टीम अब आईपीएल से बाहर हो चुकी है। गुजरात टाइटंस के सामने 229 रनों का लक्ष्य था और इसका पीछा करने में विफल रही। गुजरात की फील्डिंग भी
बहुत खराब रही और थोक के भाव में कैच छूटे। आलोचकों के निशाने पर गिल गुजरात की हार के बाद शुभमन गिल आलोचकों के निशाने पर हैं। खासतौर पर पावरप्ले में प्रसिद्ध कृष्णा से गेंदबाजी कराने की बात
हजम नहीं हो रही है। लीग स्टेज तक प्रसिद्ध कृष्णा मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ज्यादातर विकेट भी इसी दौरान गेंदबाजी करते हुए आए हैं। प्रसिद्ध के नाम इस सीजन 15 ओवरों में 25 विकेट
हैं। जियोस्टार पर गिल की रणनीति पर सवाल उठाते हुए रॉबिन उथप्पा ने कहाकि जीटी की रणनीति रिएक्टिव की जगह, प्रोएक्टिव थी। मिडिल ओवर्स में सफल होने के बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा से शुरुआती ओवरों में
गेंदबाजी कराने की बात समझ नहीं आई। ये भी पढ़ें:सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीन पाएंगे सूर्यकुमार? प्रसिद्ध कृष्णा ने झटकी पर्पल कैप महंगे साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा उथप्पा ने कहाकि प्रसिद्ध कृष्णा
का पहला ओवर महंगा रहा। इसके बाद वह कभी ट्रैक पर लौट ही नहीं पाए। गुजरात की टीम इसकी भरपाई नहीं कर पाई। इसके अलावा उनकी फील्डिंग भी काफी खराब रही। उन्होंने कहाकि आप इस तरह से थोक के भाव में
कैच छोड़कर चैंपियनशिप जीतने के बारे में सोच भी नहीं सकते। बता दें कि इस मैच में गिल भी बल्ले से नाकाम रहे। वह सिर्फ एक रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। हालांकि आईपीएल में
गिल ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 15 मैचों में 50 की औसत और 155.87 की स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए।