
न्यूजीलैंड की टीम के नए हेड कोच का ऐलान, तीन साल तक इस दिग्गज के हाथ में होगी कीवी टीम की कमान
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

दिग्गज कोच रॉब वॉल्टर के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साझेदारी की है और उन्हें तीनों फॉर्मेट की टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। इतना ही नहीं, तीन साल के लिए वे टीम के मुख्य कोच होंगे।
Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 6 June 2025 06:59 AM Share Follow Us on __ साउथ अफ्रीका की व्हाइट बॉल टीम के पूर्व कोच रॉब वॉल्टर अब न्यूजीलैंड की टीम के हेड कोच होंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वॉल्टर को कीवी टीम के तीनों फॉर्मेट का हेड कोच नियुक्त किया है। तीन साल के लिए रॉब वॉल्टर न्यूजीलैंड की टीम के मुख्य कोच बनाए गए हैं। गैरी स्टीड अभी तक कीवी टीम
के हेड कोच थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वॉल्टर का अनुबंध अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र, 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप, 2026 और 2028 में आयोजित होने वाले अगले
दो टी20 विश्व कप और साथ ही 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक खेलों तक रहेगा। 49 वर्षीय वॉल्टर दमदार कोच हैं। सीएसए के साथ अपने अनुबंध के दो साल से ज्यादा समय तक चलने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के साथ
अपनी भूमिका छोड़ने के बाद प्रमुख उम्मीदवारों में से एक थे। वाल्टर ने दक्षिण अफ्रीका को 2023 वनडे विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के साथ-साथ 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल तक
पहुंचाया था। रॉब वॉल्टर जुलाई में न्यूजीलैंड के जिम्बाब्वे दौरे से पहले जून के मध्य में अपना पदभार संभालेंगे। ये भी पढ़ें:विराट ने टेस्ट से इसलिए रिटायरमेंट लिया, क्योंकि…पूर्व भारतीय कोच का
बड़ा दावा रॉब वॉल्टर का परिवार न्यूजीलैंड में ही रहता है। वे साउथ अफ्रीका की टीम के कोच थे, लेकिन परिवार उस वक्त भी न्यूजीलैंड में ही था। अब वॉल्टर के लिए आसानी ये है कि वे अपने परिवार को भी
समय दे पाएंगे। न्यूजीलैंड के डोमेस्टिक सेटअप में भी वॉल्टर कोच रहे हैं। ओटागो वोल्ट और सेंट्रल स्टैज्स को कोचिंग की सेवाएं दी हैं और 2022-23 में फॉर्ड ट्रॉफी और प्लंकेट शील्ड जीती है।
वॉल्टर ने 2022 में भारत दौरे पर न्यूजीलैंड ए का नेतृत्व भी किया था और आईपीएल में सहायक कोच के रूप में भी काम किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुरुआत में सफेद और लाल गेंद वाले क्रिकेट के बीच
मुख्य कोचिंग भूमिकाओं को विभाजित करने के लिए विज्ञापन दिया था, लेकिन बावजूद इसके वॉल्टर न्यूजीलैंड के सभी प्रारूपों के मुख्य कोच होंगे।