Ausvsa: एश्टन एगर ने झटकी हैट्रिक, द. अफ्रीका की टी-20 में सबसे बड़ी हार

Ausvsa: एश्टन एगर ने झटकी हैट्रिक, द. अफ्रीका की टी-20 में सबसे बड़ी हार


Play all audios:


बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर की हैट्रिक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 107 रन से हरा दिया। गेंद से छेड़खानी मामले में 2018 में प्रतिबंध झेलने के


बाद पहली... Mohan Kumar एजेंसी, नई दिल्लीSat, 22 Feb 2020 08:59 AM Share Follow Us on __ बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर की हैट्रिक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में


दक्षिण अफ्रीका को 107 रन से हरा दिया। गेंद से छेड़खानी मामले में 2018 में प्रतिबंध झेलने के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका लौटे स्टीव स्मिथ ने 45 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई


ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छह विकेट पर 196 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत काफी खराब रही। मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस का उसके बल्लेबाज सामना नहीं कर सके। इसके बाद एगर के तीन विकेट से पूरी टीम टी20


में अपने न्यूनतम स्कोर 89 रन पर आउट हो गई। यह टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार भी है। मैन ऑफ द मैच एगर ने 24 रन देकर पांच विकेट लिए। इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का अपराजेय


अभियान लगातार नौ मैचों का हो गया है। उसने आठ मैच लगातार जीते हैं जबकि एक बेनतीजा रहा है। आखिरी बार उसे टी20 में पराजय का सामना नवंबर 2018 में करना पड़ा था। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को पोर्ट


एलिजाबेथ में और तीसरा बुधवार को केपटाउन में खेला जायेगा।