
दीपिका पादुकोण ने मुझे प्रपोज किया था, मैंने 2 साल में ब्रेकअप कर लिया, हम रिक्शे से…; मुजम्मिल का दावा
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

राखी सावंत के साथ परदेसिया ये सच है पीया गाने में दिखे मॉडल-एक्टर मुज्जमिल इब्राहिम का कहना है कि वह दीपिका पादुकोण को 2 साल डेट कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि रणवीर से शादी होने से पहले तक
वह दीपिका के टच में थे। Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 03:47 PM Share Follow Us on __ दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। वह मॉडल के तौर पर ही मुंबई
आईं और फिर हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एल्बम से पहला ब्रेक मिला। इसके बाद दीपिका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और जिंदगी बदल गई। मॉडलिंग के दिनों के उनके दोस्त मुजम्मिल इब्राहिम का कहना है कि
दीपिका का उनसे दो साल तक अफेयर रहा है। तब वे दोनों रिक्शा पर बैठकर डेट करते थे। मुजम्मिल का कहना है कि वह तब स्टार थे और उन्होंने दीपिका से ब्रेकअप कर लिया था। उस वक्त मैं स्टार था सिद्धार्थ
कानन के शो पर मुजम्मिल दीपिका से रिलेशनशिप पर बोले, 'हम दो साल के लिए रिलेशनशिप में थे। वह बहुत कॉन्फिडेंट थीं क्योंकि प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं तो सब उनके बारे में जानते थे।'
मुजम्मिल ने बताया कि दीपिका ने उन्हें प्रपोज किया था और वह थे जिसने ब्रेकअप किया। मुजम्मिल बोले, 'उस वक्त मैं स्टार था, वह नहीं थीं। वह अब सुपरस्टार हैं। हर कोई उन्हें जानता है लेकिन
मुझे नहीं। मैं उनका बड़ा फैन हूं। मुझे उनकी फिल्में देखना पसंद हैं। वह बहुत खूबसूरत महिला हैं। वह बढ़िया काम कर रही हैं लेकिन जो सच है वो है।' शादी से पहले तक करते थे बात मुजम्मिल से
पूछा गया कि क्या वह अभी भी दीपिका से बात करते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि 2019 में उनकी रणवीर सिंह से शादी होने के बाद से वह टच में नहीं हैं। मुजम्मिल बताते हैं, 'जब उनकी शादी नहीं
हुई थी तो हम कभी-कभी बात करते थे।' साथ ही बताया कि ब्रेकअप के बाद उनके बीच दोस्ती हो गई थी। ये भी पढ़ें:'गाली बकती थीं, मैं नमाज पढ़कर...', एक्टर का दावा पूजा की वजह से झेला
डिप्रेशन पैसे नहीं थे पर खुश थे उस वक्त को याद करते हुए मुजम्मिल बोले, 'हम तब बच्चे थे। हम रिक्शा और ट्रेन से डेट्स पर जाते थे। वो सब बहुत क्यूट था। मेरे पास उनसे ज्यादा पैसे थे क्योंकि
मैंने अच्छा कमाना शुरू कर दिया था। मैंने एक कार खरीदी तो वह बहुत खुश थी। ये सब बातें बहुत यादगार हैं क्योंकि मैं तबसे रिक्शा डेट पर नहीं गया। हमारे पास पैसे नहीं थे लेकिन हम बहुत खुश
थे।'