
पंकज त्रिपाठी ने सेट पर किया 16 से 18 घंटे काम, कहा- एक्टर्स को ‘ना’ बोलना आना चाहिए
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल में 8 घंटे की शिफ्ट की मांग कर इंडस्ट्री में एक डिबेट शुरू कर दी है। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी सेट पर अधिक घंटे काम करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा
एक्टर्स को ‘ना’ बोलना आना चाहिए। Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 01:21 PM Share Follow Us on __ दीपिका पादुकोण ने हाल में फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे की शिफ्ट की
मांग कर इंडस्ट्री में एक डिबेट शुरू कर दी है। अब कई एक्टर-डायरेक्टर ने एक्ट्रेस की इन मांगों का समर्थन किया है। हाल में अजय देवगन, डायरेक्टर मणिरत्नम के बाद अब एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी अपने
लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की बात कही है। इसके साथ ये भी कहा कि एक एक्टर को प्यार से ‘ना’ बोलना सीख लेना चाहिए। एक्टर्स सीखें ‘ना’ बोलने की कला पंकज त्रिपाठी ने हाल में द हॉलीवुड रिपोर्टर
को दिए इंटरव्यू में कहा कि एक्टर हमेशा किसी काम के लिए 'ना' बोलने में हिचकिचाता है। उन्हें ये कला सीख लेनी चाहिए। सेट पर अधिक घंटे काम करने को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि हर किसी
को अपनी बाउंड्रीज पता होनी चाहिए, जिसके बाद वो विनम्रता से ‘ना’ कह सके। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने सेट पर 16 से 18 घंटे तक काम किया है। लेकिन अब वो ना बोलना सीख गए हैं। वो अब तय समय
से ज्यादा काम नहीं करते और विनम्रता से ना कह देते हैं। आगे उन्होंने डायरेक्टर्स के लिए कहा कि जो भी शूटिंग रह जाती है वो अगले दिन खत्म की जा सकती है। दीपिका ने शुरू की डिबेट बता दें, हाल में
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म स्पिरिट ऑफर की थी। उन्हें फिल्म पसंद आई। लेकिन जब एक्ट्रेस ने अपने सफल ग्राफ को देखते हुए 40 करोड़ फीस और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की तो बात
यहां बिगड़ गई। डायरेक्टर दीपिका की इन मांगों के साथ खुश नहीं थे। बाद में उन्होंने तृप्ति डिमरी को इस रोल के लिए कास्ट किया।