
दिल्ली में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को स्वरा भास्कर ने पहुंचाया घर
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खुल कर अपने विचार व्यक्त करती हैं और यही कारण है वह अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती
रहती हैं।... Radha Sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 29 May 2020 01:53 PM Share Follow Us on __ बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल
मीडिया प्लेटफार्म पर खुल कर अपने विचार व्यक्त करती हैं और यही कारण है वह अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। हालांकि इस बार स्वरा के खबरों में आने की वजह उनका नेक काम है, जिसकी वजह से
सोशल मीडिया से लेकर अन्य प्लेटफार्म पर उनकी तारीफ की जा रही है। दरअसल, स्वरा भास्कर ने दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों की तरह मदद का हाथ बढ़ाया है और उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार भेजने में
मदद दे रही हैं। स्वरा अब तक उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 1500 श्रमिकों को उनके घरों तक भेज चुकी हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस अपनी दरियादिली दिखा कर सभी का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि
स्वरा से पहले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, अमिताभ बच्चन और प्रकाश राज भी प्रवासी मजदूरों की मदद करने सामने आ चुके हैं। इस बारे में टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में स्वारा ने कहा कि वह घर में बैठकर
और लोगों को सड़कों पर देखकर काफी शर्मनाक महसूस कर रही थीं। इसलिए मदद के लिए सामने आईं। आपको बता दें कि इससे पहले स्वारा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, "अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आस पास
रहने वाले किसी श्रमिक/श्रमिकों को जानते हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश या बिहार में अपने घर वापिस जाना है तो उनके नाम, मोबाइल नम्बर, गंतव्य और अभी वह कहाँ हैं ये सब डिटेल इस फ़ॉर्म में भरें!
हमारे साथी आपकी मदद करेंगे!" साथ ही उन्होंने फॉर्म की कॉपी पोस्ट की थी। इसके बाद भी वह उन्होंने कई और ट्वीट किया।