Oneplus का नया पैड, मिलेगा 12140mah बैटरी और 80w चार्जिंग, डिस्प्ले 13. 2 इंच का

Oneplus का नया पैड, मिलेगा 12140mah बैटरी और 80w चार्जिंग, डिस्प्ले 13. 2 इंच का


Play all audios:


वनप्लस ने इंडियन मार्केट के लिए अपने नए पैड का ऐलान किया है। इस पैड का नाम वनप्लस पैड 3 है। यह 16जीबी तक की रैम से लैस है। इसका डिस्प्ले 13.2 इंच है। पैड की बैटरी 12140MAH की है, जो 80W की


चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 02:25 PM Share Follow Us on वनप्लस ने इंडियन मार्केट के लिए अपने नए पैड- OnePlus Pad 3 को अनाउंस कर दिया है।


यह पैड दो वेरिएंट - 12जीबी+256जीबी और 16जीबी+512जीबी में आता है। कंपनी ने पैड की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। पैड दो कलर ऑप्शन- स्टॉर्म ब्लू और फ्रॉस्टेड सिल्वर में उपलब्ध होगा।


पैड ग्लास और ऐल्युमिनियन से बना है। इसकी थिकनेस 5.97mm है। नए पैड का डिस्प्ले 13.2 इंच का है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट पर काम करता है और इसकी बैटरी 12140mAh की है। आइए डीटेल में जानते


हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में। __ वनप्लस पैड 3 के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इस पैड में 3.4K रेजॉलूशन के साथ 13.2 इंच का डिस्प्ले दे रही है। डिस्प्ले 12-बिट कलर डेप्थ के साथ


आता है। इसका पिक्सल डेंसिटी 315 PPI है। डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 900 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। पैड को 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज


ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको अड्रीनो 830 के साथ स्नैपड्रैगन 8 एलीट देखने को मिलेगा। नए पैड में कंपनी नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दे रही है। यह ग्रैफीन कंपोजिट


मटीरियल का बना है। फोटोग्राफी के लिए पैड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह 4K रिकॉर्डिंग करता है और यह EIS के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए वनप्लस पैड 3 में आपको 8 मेगापिक्सल


का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पैड में दी गई बैटरी 12140mAh की है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये भी पढ़ें:32MP के सेल्फी कैमरा वाला वनप्लस का नया फोन, ₹5 हजार का छूट,


इयरबड्स फ्री दमदार साउंड के लिए इसमें चार वूफर और चार ट्वीटर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें कंपनी ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 7 के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दे रही है। पैड कई जबर्दस्त एआई


फीचर जैसे डॉक्युमेंट समराइजेशन, ट्रांजिशन, सर्कल टू सर्च, जेमिनी शॉर्टकट और मल्टीटास्किंग सजेशन्स भी ऑफर करता है। Loading Suggestions...