
Vivo के नए फोन में 90w की चार्जिंग और तगड़ी बैटरी, सेल्फी के लिए मिल सकते हैं 32mp के दो कैमरे
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

वीवो X फोल्ड 5 जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन का ग्लोबल वेरिएंट कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। फोन में कंपनी 90W की फास्ट चार्जिंग देने वाली है। फोन में आपको 32MP के दो
सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकते हैं। Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 03:53 PM Share Follow Us on वीवो अपने नए फोल्डेबल फोन- Vivo X Fold 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा
है। हाल में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वीवो 10 जुलाई को भारत में एक लॉन्च इवेंट रख सकता है। इस इवेंट में कंपनी X200 FE के साथ X Fold 5 को भी लॉन्च कर सकती है। वीवो X फोल्ड 5 का ग्लोबल वेरिएंट
लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। अब इस फोन को चीन के 3C सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में देखा गया है। माना जा रहा है कि यह इस फोल्डेबल फोन का चाइनीज वेरिएंट है। __
लिस्टिंग के अनुसार फोन का मॉडल नंबर V2507A है। 3C डेटाबेस की मानें तो यह फोन 90 वॉट के चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। अफवाह है कि यह फोन जुलाई में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो के इस फोन को
मलेशिया की SIRIM लिस्टिंग पर भी देखा जा चुका है। SIRIM लिस्टिंग से यह कन्फर्म है कि फोन वीवो X फोल्ड 5 ही है। IMDA (सिंगापुर) के अनुसार वीवो X फोल्ड 5 के ग्लोबल वर्जन का मॉडल नंबर V2429 है।
इन फीचर्स के साथ आ सकता है फोन लीक रिपोर्ट (Xpertpick) के अनुसार कंपनी इस फोन में 2K+ रेजॉलूशन के साथ 8.03 इंच का इनर डिस्प्ले देने वाली है। वहीं, फोन का LTPO कवर डिस्प्ले 6.53 इंच का होगा।
फोन में ऑफर किए जाने वाले दोनों डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। फोन 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8
जेन 3 देखने को मिल सकता है। ये भी पढ़ें:6000mAh की बैटरी वाला ओप्पो का नया स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP का मेन कैमरा फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल के तीन
कैमरे देने वाली है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कवर स्क्रीन और अंदर वाली स्क्रीन पर आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। यानी यह फोन दो सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। लीक में कहा गया
है कि फोन की बैटरी 6000mAh की होगी। यह बैटरी 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। Loading Suggestions... (Photo: svztechinfo)