सरकार ईचा खरकई बांध के कार्य को रद्द करे : गिलुवा

सरकार ईचा खरकई बांध के कार्य को रद्द करे : गिलुवा


Play all audios:


पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मुख्यमंत्री हेमंत सरकार पर ईचा खरकई डैम के नाम पर आदिवासियों को गुमराह करने का अरोप लगाया... Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 14 March 2020


05:47 PM Share Follow Us on __ पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मुख्यमंत्री हेमंत सरकार पर ईचा खरकई डैम के नाम पर आदिवासियों को गुमराह करने का अरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि


हेमंत सोरेन की सरकार ईचा खरकई बांध को स्थगित करने के बजाए बांध के निर्माण कार्य को पूर्ण रूप से रद्द करें। क्योंकि झामुमो ने विधानसभा चुनाव में बांध के निर्माण कार्य को बंद कराने की बात कही


थी। सरकार निर्माण कार्य को स्थगित कर यहां के लोगों को मुर्ख बनाने का कार्य कर रही है। पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा स्थानीय परिसदन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि झामुमो की सरकार अपने घोषणा


पत्र में किए गए आश्वासनों से लोगों को धोखा दे रही है। 1932 का खतियान लागू करे सरकार : लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने स्थानीय नीति के लिए 1932 के खतियान को आधार बनाने


पर जोर दिया है। हेमंत सोरेन 1932 के खतियान को लागू करे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सहियाओं के मानदेय वृद्धि तथा पारा शिक्षकों के स्थायीकरण का आश्वसन दिया पर सरकार ने अपने बजट में इसका


कहीं भी इसका जिक्र नहीं किया है। मौके पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जवाहर लाल बानरा, एसटीएससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवा बोदरा, प्रवक्ता हेमंत केशरी व पवन शंकर पांडेय उपस्थित थे।