लॉकडाउन के बाद भी धूमधाम से हुई गणगौर माता की पूजा
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

मारवाड़ी समाज की सुहागिनों ने की गणगौर माता की पूजा मारवाड़ी समाज की सुहागिनों ने की गणगौर माता की... Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 28 March 2020 12:28 AM Share Follow Us on __ लॉकडाउन के
बावजूद शुक्रवार को गणगौर माता की पूजा धूमधाम के साथ हुई। मारवाड़ी समाज की सुहागिन महिलाओं एवं कन्याओं ने गणगौर माता की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ की। शाम होने के साथ ही मारवाड़ी समाज की
महिलाएं बड़ा बांध तालाब पहुंचीं और गणगौर माता की प्रतिमा को विसर्जित की। गणगौर माता की पूजा होलिका दहन के दूसरे दिन यानी छारंडी के दिन से आरंभ होती है,जो लगातार 16 दिनों तक चलती है। छारंडी के
दिन कन्या तथा नवविवाहित महिलाएं इस पूजा को प्रारंभ करती हैं। आज अंतिम दिन समाज की सभी सुहागिन महिलाएं पूजा में शामिल हुई और बड़ी श्रद्धा से गणगौर माता की पूजा की।