बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 90% प्लेसमेंट
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बीए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीएसीइटी) में इंडस्ट्री ओरिएंटेड कौशल विकास केंद्रित प्रशिक्षण का फायदा छात्रों को मिलने लगा है। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. शिव कुमार सिंह ने बताया कि आज
की वैश्विक... हिन्दुस्तान टीम जमशेदपुरWed, 24 July 2019 01:05 AM Share Follow Us on __ बीए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीएसीइटी) में इंडस्ट्री ओरिएंटेड कौशल विकास केंद्रित प्रशिक्षण
का फायदा छात्रों को मिलने लगा है। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. शिव कुमार सिंह ने बताया कि आज की वैश्विक परिस्थिति एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार बीएसीइटी अपने छात्रों का कौशल विकास कर रहा है।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अतुल प्रकाश ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से बीएसीइटी में 90% से भी अधिक छात्रों का चयन राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कंपनियों के द्वारा सुनिश्चित हुआ है। कुछ
छात्रों का चयन बड़े औद्योगिक घराने जैसे टाटा स्टील, टाटा प्रोजेक्ट्स, अशोक लीलैंड, एलएंडटी, जेएमटी ऑटो इत्यादि में भी हुआ है। टाटा स्टील में चयनित छात्र वरुण दत्ता, आईटी कंपनी सी-कोर में
चयनित छात्रा शालिनी सिंह ने कामयाबी का श्रेय बीएसीइटी को दिया।