
झारखंड के कई जिलों में आज होगी बारिश, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम; एक बड़ी मुसीबत
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अपडेट दिया है। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी की शुरुआत हो जाएगी।
Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSat, 31 May 2025 06:55 AM Share Follow Us on __ राजधानी समेत आसपास के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। झमाझम बारिश से शहर के कई
इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई। शइससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान दोपहर बाद बारिश हो
सकती है। लेकिन, आनेवाले चार दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। विमान की आवाजाही में
देरी रांची से आवाजाही करनेवाले विमानों की आवाजाही में भी देरी हुई। इसमें पटना, बेंगलुरु और मुंबई के विमान दोपहर बाद करीब एक घंटे विलंब से उड़ान भरे। रांची में तेज हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति
घंटे से अधिक रही। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा चांडिल में बारिश हुई। दुमका, गोड़्डा, जामताड़ा, दुमका आदि जिलों में भी बारिश हुई। जबकि, शुक्रवार को रांची में 13 मिमी बारिश
हुई। रांची का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम 23.5 डिग्री रहा। शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों का मौसम बदला रहा। इस दौरान प्रदेश के लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पलामू आदि में तेज हवा के साथ
बारिश हुई। बारिश होने से पहले उमस भरी गर्मी थी। लेकिन, बाद में मौसम में बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलायी। राज्य के अन्य सभी जिलों के अधिकतम सामान्य के करीब चल रहे हैं। मेदिनीनगर का
तापमान सबसे अधिक 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य में कई जगहों पर आंधी चलने के साथ बारिश हुई। इसके
साथ ठनका गिरने की घटना भी हुई। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान भी कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में भी वृद्धि होगी।