
सड़क पर कीचड़ के कारण हुई नारकीय, गाड़ियां फंसने से जाम
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

मुख्यालय स्थित डंडई-लावाही मोड़ पर बारिश के कारण हुए कीचड़ से नारकीय स्थिति हो गई है। रविवार को यहां कीचड़ में ट्रक और कमांडर जीप फंसने से घंटों... Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 27 June
2021 08:20 PM Share Follow Us on __ डंडई। प्रतिनिधि मुख्यालय स्थित डंडई-लावाही मोड़ पर बारिश के कारण हुए कीचड़ से नारकीय स्थिति हो गई है। रविवार को यहां कीचड़ में ट्रक और कमांडर जीप फंसने से
घंटों जाम की स्थिति रही। उसे बाहर निकालने में यात्रियों के साथ वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के लाख प्रयास के बाद भी दोनों वाहनों को वहां से नहीं
निकाली जा सका। बाध्य होकर जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। उसके बाद किसी तरह जेसीबी से दोनों वाहनों को निकाला गया। उसके बाद ही आवागमन चालू हो सका। सड़क की नारकीय स्थिति और जाम में फंसे लोग प्रशासन
को कोस रहे थे। लोगों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का पहला पैमाना सड़क होती है। उसके बाद भी सड़क की स्थिति को नहीं सुधारा जा रहा है। न तो प्रशासनिक पदाधिकारियों को कोई मतलब है और न ही
जनप्रतिनिधियों को। सड़क की यह स्थिति करीब चार वर्षों से बनी हुई है। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नंदू यादव ने कहा कि लवाही मोड़ महत्वपूर्ण है। यहां से होकर करीब दो दर्जन से भी अधिक गांव के लोगों का
आना जाना होता है। यहां तक की प्रखंड से लेकर थाना के पदाधिकारियों का भी उसी रास्ते से आना जाना होता है। उन्होंने बताया कि बारिश अधिक होने पर सड़क पर दो से चार फीट तक पानी जमा हो जाता है।
उससे मिट्टी के घरों को नुकसान पहुंच सकता है। रामदत्त यादव , बुटन यादव, लगन यादव, छोटन यादव के घर को इसी वजह से नुकसान हुआ है। बारिश का पानी उनके घरों में घुस जाता है जिस पूरा परिवार निकालने
में लगा रहता है।