
लॉकडाउन में फंसे 79 मजदूर लोहरदगा पहुंचे, क्वारंटाइन में 42 को भेजा गया
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

जिला प्रशासन के प्रयास से 11 मई की सुबह वेल्लोर से पांच, कर्नाटक से एक, बांकुड़ा से बच्चे सहित 51 व हैदराबाद से 22 सहित कुल 79 लोग लोहरदगा पहुंचे। बांकुड़ा से आए सभी 51 लोग मनहेपाट पेशरार के
रहने वाले... Abhishek Kumar लोहरदगा। संवाददाता, Mon, 11 May 2020 03:51 PM Share Follow Us on __ जिला प्रशासन के प्रयास से 11 मई की सुबह वेल्लोर से पांच, कर्नाटक से एक, बांकुड़ा से बच्चे सहित
51 व हैदराबाद से 22 सहित कुल 79 लोग लोहरदगा पहुंचे। बांकुड़ा से आए सभी 51 लोग मनहेपाट पेशरार के रहने वाले मजदूर हैं। सभी लोगों की स्क्रीनिग बीएस कॉलेज स्टेडियम में चिकित्सकों की देखरेख में की
गई। उन्हें भोजन कराया गया। मजदूरों को राशन भी उपलब्ध कराया गया। वेल्लोर, कर्नाटक व हैदराबाद से आये सभी सहित 42 लोगों को सिस्टम कोरंटाइन पर भेजा गया। बाकी अन्य लोगों को होम कोरंटाइन पर
भेजा गया। जांचोपरांत सभी को मास्क उपलब्ध कराया गया। होम कोरंटाइन वाले लोगों को 14 दिनों तक घर से बाहर न निकलने तथा घर के लोगों से शारीरिक व सामाजिक दूरी बनाये रखने का निर्देश दिया गया। इस
जांच अभियान में डॉ. शम्भू चौधरी, प्रखंड विकास अधिकारी लोहरदगा राजेश डुंगडुंग, दंडाधिकारी नारायण राम, अवर निबंधक मनोजित प्रसाद, दंडाधिकारी के रूप में श्रम अधीक्षक धीरेंद्र महतो व एमपीडब्लू
सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।