प्रेगनेंट महिलाओं के लिए वरदान है अनार, गर्भसंस्कार कोच ने बताया फायदे से खाने का सही समय

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए वरदान है अनार, गर्भसंस्कार कोच ने बताया फायदे से खाने का सही समय


Play all audios:


प्रेगनेंसी में अनार खाना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इस आर्टिकल में गर्भसंस्कार कोच से जानिए प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अनार के फायदे और इसे खाने का सही समय और एक दिन में कितना खाएं। अनार


सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। बात जब आयरन की कमी की होती है तो अनार खाने की सलाह दी जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर अनार प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन अक्सर


इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कितनी मात्रा में खाएं, कब खाएं और कैसे खाएं। ऐसे में आपके इन सवालों का जवाब गर्भसंस्कार कोच पूर्वी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिया है। जानिए, प्रेगनेंसी में


अनार के फायदे से खाने का सही समय प्रेगनेंसी में अनार खाने के फायदे 1) ब्लड फ्लो होगा बेहतर- अनार हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है और एनीमिया को रोकने में मदद करता है। 2) बच्चे के मस्तिष्क


के ग्रोथ को बढ़ावा- एंटीऑक्सीडेंट और फोलेट से भरपूर अनार भ्रूण के तंत्रिका संबंधी ग्रोथ का सपोर्ट करता है। 3) इम्यूनिटी होगी मजबूत- अनार विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह मां


की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। 4) प्लेसेंटा हेल्थ को करात है सपोर्ट- अनार प्लेसेंटा में ब्लड फ्लो में सुधार करता है। इसकी मदद से हेल्की भ्रूण के विकास में मदद मिलती है। 5) कब्ज को रोकता है-


अनार में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ये पाचन को बनाए रखने में मदद करता है। 6) समय से पहले प्रसव का खतरा होता है कम- रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट समय से पहले


जन्म जैसे खतरे को कम कर सकता है। 7) हाइड्रेटेड रखता है- फ्रेश और हाइड्रेटिंग अनार शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। प्रेगनेंसी में कैसे खाएं अनार गर्भसंस्कार कोच बताती हैं कि प्रेगनेंसी


में अनार के ताजे बीजों को खाएं। इसके अलावा आप अनार का फ्रेश जूस बनाकर पी सकती हैं। सलाद या दही में भी आप अनार के बीजों को डाल सकते हैं। इसके अलावा पैकेज्ड या डिब्बाबंद अनार के जूस से बचें।


प्रेगनेंसी में कितना अनार खाएं अगर आप अनार के बीज खा रही हैं तो 1 छोटी कटोरी यानी 1/2 से 3/4 कप अनार रोजाना खा सकती हैं। अगर जूस पी रही हैं को 1 गिलास यानी 150-200 मिली रोजाना पीएं। ध्यान


रखें की जूस फ्रेश हो। कोच ने बताया कि ज्यादा मात्रा में अनार न खाएं। प्रेगनेंसी में कब खाएं अनार 1) सबसे अच्छा समय- सुबह या मिड मॉर्निंग 2) नाश्ते के साथ या मिड मॉर्निंग के नाश्ते के रूप में


अनार को शामिल किया जा सकता है 3) एसिडिटी से बचने के लिए देर रात खाने से बचें। ये भी पढ़ें:प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स के निशान से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 तरीके ये भी पढ़ें:क्या प्रेगनेंसी


के दौरान नाभि में तेल लगाना ठीक है? जानें