
Mp: सुबह की सैर पर निकला सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल लापता, शुरू हुई खोजबीन
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

एमपी के सागर जिले में स्थित सेना परिसर से लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का एक अधिकारी लापता हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। Krishna Bihari Singh एएनआई, सागरWed, 4 June 2025
11:28 PM Share Follow Us on __ मध्य प्रदेश के सागर शहर में तैनात एक सेना अधिकारी दो दिन पहले सुबह की सैर के लिए अपने घर से निकले थे, जिसके बाद वे लापता हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को
यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम ग्वालियर के निवासी हैं और वर्तमान में सागर में महार रेजिमेंट सेंटर (एमआरसी) में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि
वे सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे अपनी नियमित सैर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के अनुसार, सेना के जवानों ने पहले लेफ्टिनेंट कर्नल निगम की तलाश की और
जब वे नहीं मिले, तो उन्होंने कैंटोनमेंट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा
रहे हैं। सूचना के आधार पर कैंट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस लापता अधिकारी के बारे में सुराग खोजने के लिए उससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लापता अधिकारी का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम उससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी सबूत जुटाने की
भी कोशिश की जा रही है। हम उसे खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लापता लेफ्टिनेंट कर्नल ग्वालियर का निवासी है।