'हाथ' मजबूत करने mp गए राहुल गांधी के पैर पर bjp की नजर, खड़ा किया जूता विवाद

'हाथ' मजबूत करने mp गए राहुल गांधी के पैर पर bjp की नजर, खड़ा किया जूता विवाद


Play all audios:


मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पेंच कसने के लिए मंगलवार को भोपाल पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक नए विवाद में घिर गए। Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, एजेंसियांTue, 3


June 2025 03:37 PM Share Follow Us on __ मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पेंच कसने के लिए मंगलवार को भोपाल पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक नए विवाद में घिर गए। भारतीय जनता


पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी की ओर से इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उन्होंने इसके लिए अपने जूते तक नहीं उतारे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन


यादव से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा तक ने कांग्रेस नेता को घेरा। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने भोपाल प्रवास की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री


स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। राहुल गांधी हवाईअड्डे से सीधे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वाहन से उतरते ही पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी


स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे प्रदेश कार्यालय में अंदर गए। वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी कार से उतरते ही इंदिरा गांधी की मूर्ति और टेबल पर रखी


उनकी तस्वीर की ओर बढ़ते हैं और फूल अर्पित करते हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस दौरान जूते नहीं उतारे। साथ ही पुष्पांजलि अर्पित करने के तरीके पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडी


शर्मा ने वीडियो के साथ एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी ने जूते पहन और फूल फेंककर जिस तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, इससे उनकी सोच और संस्कार साफ नजर आ रहे हैं। जिसे अपने


पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है; ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है।'वहीं प्रदेश भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए


गए पोस्ट में कहा गया है, 'राहुल गांधी का घमण्ड तो देखो, खुद अपने पूर्वज को जूते पहनकर और फूल फेंककर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे।' मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पूर्व


कांग्रेस अध्यक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘आज मुझे जानकारी मिली कि हमारे राज्य में नेता प्रतिपक्ष आए हैं। आना चाहिए, लोकतंत्र में सबको आने का अधिकार है, लेकिन दादी जी के लिए उन्होंने


पुष्पांजलि करी और जूते नहीं खोले, ये थोड़ा जंचा नहीं, ये हमारे संस्कार के विरुद्ध है। उनको इन सब चीजों से ध्यान रखना चाहिए।’ ये भी पढ़ें:दादी को पुष्पांजलि देते हुए राहुल गांधी ने नहीं उतारे


जूते: मोहन यादव