लव जिहाद से हिंदू लड़कियों को बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी vhp

लव जिहाद से हिंदू लड़कियों को बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी vhp


Play all audios:


हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के चक्कर में पड़ने से बचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद जनजागरण अभियान चलाएगी। भोपाल में विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि लव जिहाद का शिकार हुईं


हिंदू... Rajesh Kumar Pebble, भोपाल।Sat, 19 Sep 2020 09:17 PM Share Follow Us on __ हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के चक्कर में पड़ने से बचाने के लिए विश्व हिंदू परिषद जनजागरण अभियान चलाएगी।


भोपाल में विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि लव जिहाद का शिकार हुईं हिंदू लड़कियों को वापस लाकर उनका विवाह कराया जा रहा है और जिनका विवाह नहीं हो रहा है, उन्हें रोजगार देकर


आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। परांडे ने कहा कि मध्य प्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। जैसे सतना, खंडवा और मंदसौर में हुई हैं। जहां भी हमारे संज्ञान में लव जिहाद का मामला


आएगा, हम उन्हें रोकेंगे। विहिप मध्य प्रदेश ही नहीं, देश में हजारों लड़कियों को वापस लाने का काम कर रही है। दरअसल, भोपाल में आरएसएस और विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिन चली बैठक में तय


किया गया है कि विहिप जनजागरण अभियान चलाकर बताएगी कि लव जिहाद के मामले कैसे पकड़ें और इससे बच्चियों को कैसे बचाएं। जिस राज्य या शहर में ऐसे मामले ज्यादा होंगे, वहां विहिप के साथ बजरंग दल भी


अभियान चलाएगी। जो युवतियां साजिश का शिकार हो चुकी हैं, उनके माता-पिता को कानूनी मदद दी जाएगी। विहिप की केंद्र सरकार से मांग है कि ऐसा कानून बने, जिसमें हिंदू लड़की को दूसरे धर्म के युवक से


शादी के लिए कानूनन अनुमति अनिवार्य हो। हिंदू लड़की का अन्य धर्म या परंपरा के तहत विवाह कराना हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के खिलाफ है। मध्य प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बना है। इसके


तहत धर्मांतरण से पहले कलेक्टर से अनुमति लेना अनिवार्य है। मिलिंद परांडे ने जकात फाउंडेशन की जांच कराने की मांग की। परांडे ने कहा कि कुछ शक्तियां हैं, जो हिंदू समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों


को बहकाने का काम कर रही हैं। परांडे ने कहा कि विहिप कृषि कौशल विकास (स्वरोजगार) स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करेगा।