
बेंगलुरु भगदड़ कांड में ऐक्शन के बाद ips सीमांत कुमार होंगे नए पुलिस कमिश्नर, जानें- कौन हैं वो
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में सिद्धारमैया सरकार ने पुलिस कमिश्न समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड किया है। सीमांत कुमार शहर के
नए पुलिस कमिश्नर होंगे। Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 11:34 PM Share Follow Us on __ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए हुए भगदड़ कांड के बाद कर्नाटक की सिद्धारमैया
सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद को सस्पेंड करने का ऐलान करते हुए उनकी जगह आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को नया शहर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया
है। स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। ये लोग आईपीएल विनर आरसीबी की विक्ट्री परेड देखने स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। कौन हैं आईपीएस सीमांत कुमार 1996 बैच के
आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे अभी तक बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन टास्क फोर्स में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें
तत्काल प्रभाव से बेंगलुरु शहर का पुलिस आयुक्त और एडीजीपी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को सरकारी आदेश जारी किया गया। भगदड़ घटना की मजिस्ट्रेटी जांच वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
ने बताया कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुए कार्यक्रम को लेकर आयोजकों के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने तीनों आयोजकों –
आरसीबी फ्रेंचाइज़ी, डीएनए एंटरटेनमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “कल जारी आदेश के अनुसार, मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है।
प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद हमने कैबिनेट में चर्चा की और तीनों संगठनों के खिलाफ CID (अपराध जांच विभाग) को जांच सौंपी गई है।” सरकार के इस कड़े रुख को सुरक्षा में लापरवाही और अव्यवस्था के
मद्देनज़र लिया गया बड़ा कदम माना जा रहा है।