
प्रमोशन के लिए बॉस के साथ सोने को कहा, मना करने पर पीटा; ससुरालवालों पर महिला के गंभीर आरोप
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

Hindi NewsIndia NewsHaryana Woman says husband told to sleep with Boss for Promotion alleges harassment हरियाणा की एक महिला ने अपने ससुरालवालों और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा
किया है उसके पति ने प्रमोशन के लिए उसके बॉस के साथ सोने को कहा। कथित तौर पर उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया गया। Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 May 2025 08:32 PM Share Follow Us on
__ हरियाणा की एक महिला ने दावा किया है कि उसे उसके पति ने प्रमोशन पाने के लिए अपने बॉस के साथ सोने को कहा। महिला ने ससुरालवालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के मुताबिक पति और
ससुरालवालों ने उसे दहेज के लिए बुरी तरह प्रताड़ित किया। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। महिला ने हाल ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। FIR के मुताबिक महिला ने 9 दिसंबर 2020 को अरुण शर्मा
नाम के युवक से शादी की थी। महिला ने बताया है कि इस शादी में उसके माता-पिता ने कथित तौर पर लगभग 6 से 7 लाख रुपये खर्च किए थे। इस दौरान महिला को सोने-चांदी के कई गहने भी मिले थे, जिसे कथित तौर
पर ससुरालवालों ने रख लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के तुरंत बाद उसका पति और उसके परिवार वाले उसे पर और दहेज देने के लिए दबाव बनाने लगे। महिला ने बताया कि ससुरालवाले उससे एक कार की
मांग भी कर रहे थे। बॉस के साथ सोने को कहा… महिला ने बताया है कि समय के साथ स्थिति और बिगड़ती गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने न केवल उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया बल्कि प्रमोशन के लिए
अपने ऑफिस के सीनियर के साथ संबंध बनाने की भी मांग की। कथित तौर मना करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया और घर से निकाल दिया गया। ये भी पढ़ें:दहेज में कार नहीं मिली तो बारात लेकर नहीं आया दूल्हा,
इंतजार करती रही दुल्हन ये भी पढ़ें:बहू के गैर मर्दों से संबंध, बार-बार मायके जाती है; ससुराल वाले पहुंचे कोर्ट महिला ने कहा है कि ससुरालवालों ने उससे उसके एक साल के बेटे और ढाई साल की बेटी को
भी छीन लिया। महिला के मुताबिक उसे 3 जनवरी, 2025 को एक बार फिर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने बताया है कि महिला के पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक क्रूरता और आपराधिक धमकी सहित कई
आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।