
नरेंद्र मोदी साहसी प्रधानमंत्री हैं: बिहार सीएम नीतीश कुमार
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शासन का नेतृत्व करना, देश का नेतृत्व करना, आमजन का नेतृत्व करना कोई साधारण बात नहीं होती। शासन संचालन में सफल वही होते हैं जो फ्रंट से लीड करते हैं।
नरेंद्र मोदी... __ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शासन का नेतृत्व करना, देश का नेतृत्व करना, आमजन का नेतृत्व करना कोई साधारण बात नहीं होती। शासन संचालन में सफल वही होते हैं जो फ्रंट से
लीड करते हैं। नरेंद्र मोदी फ्रंट से लीड करते हैं और वे साहसी प्रधानमंत्री हैं। रवीन्द्र भवन में रविवार को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के कार्यकाल पर उदय माहुरकर की
लिखित किताब 'सवा अरब भारतीयों का सपना' किताब के लोकार्पण के मौके पर ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि फ्रंट से लीड करना
और सफलता तथा असफलता दोनों का श्रेय लेना। उन्होंने कहा कि देश में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली पार्टी कांग्रेस में तो यही रहा है कि सफलता का श्रेय किसी को मिलता है और असफलता का किसी और को।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का निर्णय किया तो वह अलग थे, लेकिन समर्थन किया और तब भी यही कहा था कि यह एक साहसिक निर्णय है। जीएसटी के पक्ष में हमलोग शुरू से थे। वैट एक
आंशिक सुधार था, जबकि जीएसटी बड़ा सुधार है।