बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के गले लगने के बाद प्रियंका ने कही ये बात

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के गले लगने के बाद प्रियंका ने कही ये बात


Play all audios:


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से रविवार को मुलाकात की और दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस


नेता... Rajesh Kumar एचटी, नई दिल्ली। Sun, 6 Oct 2019 05:20 PM Share Follow Us on __ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना


से रविवार को मुलाकात की और दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस डेढ़ घंटे तक चली बैठक में उपस्थित थीं। शेख


हसीना से मुलाकात के बाद और गले लगने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- "हसीना से गले लगी हूं, उनसे काफी लंबे समय से मिलने का इंतजार कर रही थी। गहरे निजी नुकसान एवं बुरे वक्त


से उबरने की उनकी ताकत और बहादुरी एवं दृढ़ता से अपने विचारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा है।" > An overdue hug from Sheikh Hasina Ji whom I have been waiting to


> meet again for a long time. Her strength in overcoming deep personal > loss and hardship and fighting for what she believed in with bravery > and perseverance is, and always will 


be a great inspiration for me. > pic.twitter.com/ZjRBKl6YZU — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 6, 2019 शेख हसीना के कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के दौरान दोनों देशों से


संबंधित मुद्दों को उठाया गया। इससे पहले बीते शनिवार को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जहां तीन परियोजनाओं के उद्घाटन सहित करीब सात द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर


हुए थे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार (3 अक्टूबर) को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंची हैं। बांग्लादेश और भारत में संसदीय चुनाव होने के बाद हसीना की यह पहली भारत यात्रा है।


हसीना ने गुरुवार (3 अक्टूबर) तथा शुक्रवार (4 अक्टूबर) को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में हिस्सा लिया था।