ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की तारीफ; पाक को कड़ा संदेश, लंदन में क्या बोले राघव चड्ढ़ा?

ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की तारीफ; पाक को कड़ा संदेश, लंदन में क्या बोले राघव चड्ढ़ा?


Play all audios:


आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यदि आप हमारे लोगों को निशाना बनाएंगे तो करारा जवाब दिया जाएगा। Krishna


Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 31 May 2025 10:07 PM Share Follow Us on __ आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद राघव


चड्ढा ने केंद्र सरकार के फैसले की जमकर तारीफ की। राघव चड्ढ़ा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार की रणनीतिक स्वायत्तता का एक शानदार उदाहरण है। इससे पाकिस्तान को एक स्पष्ट संदेश गया है कि यदि


आप हमारे लोगों को निशाना बनाएंगे तो भारतीय सैन्य बलों द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा। जवाबी हमला करेंगे तो जोरदार, सटीक और उद्देश्यपूर्ण होगी। लंदन में आयोजित ‘आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस


2025’ के मंच पर बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि भारत विश्व-मित्र है। भारत दुनिया का सच्चा मित्र है। हम शांति, सहयोग और वैश्विक सद्भाव के पक्षधर हैं। हमारा देश ऐसा देश है जो वाशिंगटन और


मॉस्को से समान ईमानदारी से बात कर सकता है, कीव और मॉस्को दोनों के साथ एक ही सांस में जुड़ सकता है। 1947 में आजाद होने के बाद भारत और पाकिस्तान ने अलग-अगल यात्राएं शुरू की। आज साल 2025 में


भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं पाकिस्तान बदहाली से जूझ रहा है। आज भारत सॉफ्टवेयर, फार्मा, डेयरी, कृषि प्रोडक्स का पूरी दुनिया में निर्यात करता है। वहीं पाकिस्तान आतंकवाद


का निर्यात करता है। एक तरफ भारत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे में निवेश करता है तो वहीं पाकिस्तान आतंकवाद में निवेश करता है। भारत सुंदर सपने संजोता है तो पाकिस्तान विनाश को जन्म


देता है। पाकिस्तान केवल भारत में ही नहीं वरन पूरी दुनिया में आतंक फैला रहा है। 9/11 से लेकर 2005 के लंदन बम धमाकों, डेनमार्क के दूतावास पर हमले से लेकर वॉल स्ट्रीट के पत्रकार की निर्मम हत्या


तक पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के निशानों को नकारा नहीं जा सकता है। दुनिया को इस कटु सत्य को समझना चाहिए।