
दिल्ली में कर्मचारियों को बड़ी राहत, रेखा गुप्ता सरकार ने वापस लिया परेशान करने वाला एक आदेश
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

आदेश वापस लेने की जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द करने संबंधी 8 मई का उसका पिछला आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।
Sourabh Jain पीटीआई, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 02:49 PM Share Follow Us on __ दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए अपना वो आदेश वापस ले लिया है, जिसमें उसने
अगले आदेश तक प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं। दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पीओके व पाकिस्तान में स्थित आतंकी
कैम्पों पर हमला करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्तान के साथ संघर्ष की आशंका को देखते हुए सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर
दी थीं। आदेश वापस लेने की जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द करने संबंधी 8 मई का उसका पिछला आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया
जाता है। 8 मई के अपने आदेश में विभाग ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह का सैन्य संघर्ष होने से उत्पन्न किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए अगले आदेश
तक दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं। हालांकि कुछ दिन चले संघर्ष के बाद 10 मई को दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला ले लिया। बता दें कि
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में घूमने गए पर्यटकों पर आतंकवादियों ने आतंकी हमला करते हुए 26 पर्यटकों की जान ले ली थी। जिसका बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के
कोड नाम के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर हमला किया था।