दिल्ली का अजब चोर! पहले की लूट फिर यमुना में कूद गया, पुलिस को पकड़ने में लग गए दो घंटे

दिल्ली का अजब चोर! पहले की लूट फिर यमुना में कूद गया, पुलिस को पकड़ने में लग गए दो घंटे


Play all audios:


दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन से लूटपाट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी पुलिस को देखकर यमुना में कूद गया, जिसे दो घंटे बाद पकड़ा गया। Anubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई


दिल्ली, पीटीआईWed, 4 June 2025 05:18 PM Share Follow Us on __ राजधानी दिल्ली में एक इलेक्ट्रीशियन के साथ लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने एक आरोपी को ऑटो स्टैंड से पकड़ लिया लेकिन दूसरे को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल दूसरा आरोपी गोताखोर है, जिसने पुलिस से बचने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। लेकिन पुलिस


ने यमुना नदी में दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे धर दबोचा गया। कैसे दिया था वारदात को अंजाम? घटना 24 मई की तड़के सुबह की है। 30 साल के प्रिंस कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद खैबर


पास की ओर जा रहे थे। तभी अलीपुर रोड पर अंबेडकर भवन के पास दो हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया। एक बदमाश ने प्रिंस का गला दबाया, जिससे वह गिर गए और चोटिल हो गए। इसके बाद लुटेरों ने उनका


मोबाइल फोन और बैग छीन लिया और पास में खड़े ऑटो रिक्शा में सवार होकर फरार हो गए। 120 सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और एक मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई।


120 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने ऑटो रिक्शा का पता लगाया और 2 जून को सबहापुर के चौहान पट्टी इलाके के ऑटो स्टैंड से 22 के ड्राइवर अजय कुमार को हिरासत में ले लिया। ऑटो को


भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ में अजय ने जुर्म कबूल लिया और अपने 26 साल के साथी विकास उर्फ भूरा का नाम उगल दिया। यमुना में कूदा दूसरा लुटेरा पुलिस को पता चला कि विकास, जिसका पहले हत्या और लूट


जैसे मामलों में नाम आ चुका है, अक्सर पुराने यमुना पुल क्षेत्र में आता-जाता था और नदी से सिक्के और अन्य सामान इकट्ठा कर गुजारा करता था। पुलिस टीम यमुना घाट पहुंची और विकास को देखते ही उसने


नदी में छलांग लगा दी। दो घंटे तक चली तलाशी में नावों और गोताखोरों की मदद ली गई। आखिरकार, विकास को पानी में झाड़ियों और बैराज के बीच छिपा हुआ पकड़ लिया गया। तीसरा आरोपी अभी फरार, छापेमारी


जारी विकास ने खुलासा किया कि लूट में एक और शख्स, सनी उर्फ जंगली शामिल था, जो चोरी का मोबाइल और बैग लेकर भाग गया। पुलिस अब सनी की तलाश में छापेमारी कर रही है। अजय के खिलाफ भी पहले से लूट का


एक मामला दर्ज है।