
सड़क हादसे में दो लोग घायल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

पलवल पिकअप गाड़ी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडकटी थाना इलाके में बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे दोनों जने गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस... Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSat, 6 Feb
2021 11:50 PM Share Follow Us on __ पिकअप गाड़ी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडकटी थाना इलाके में बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे दोनों जने गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध
में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अल्लिका के रहने वाले लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जरनवरी को वह भारतपाल निवासी अल्लीका के साथ बाइक पर सवार होकर गांव
अल्लीका से होडल जा रहे थे। जब शाम करीब 5 बजे वे औरंगाबाद मोड पर पहुंचे तो इसी दौरान सर्विस रोड से पिकअप मैक्स गाडी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। राहगीरों
ने दोनों को एम्बुलेंस में डालकर सरकारी अस्पताल पलवल भिजवा दिया।भारतपाल को सिर में गम्भीर चोटें होने के कारण व उसकी हालत नाजुक देखते हुए तुरन्त रेफर कर यथार्थ अस्पताल सेक्टर 110 नोएडा ले
गये। जहां उसके सिर की सर्जरी हुई है। लक्ष्मण की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।