दिल्ली के सरोजिनी नगर में दिनदहाड़े 5 महिलाओं को लाठियों से पीटा, ठेला लगाने को लेकर विवाद

दिल्ली के सरोजिनी नगर में दिनदहाड़े 5 महिलाओं को लाठियों से पीटा, ठेला लगाने को लेकर विवाद


Play all audios:


दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने पांच महिला रेहड़ी-पटरी वालों को दिनदहाड़े लाठियों से पीटा। घायल महिलाएं मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। कई


सालों से दिल्ली में रह रही हैं और सरोजिनी नगर मार्केट में सामान बेचती हैं। Subodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्लीFri, 30 May 2025 09:21 PM Share Follow Us on __ दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके


में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने पांच महिला रेहड़ी-पटरी वालों को दिनदहाड़े लाठियों से पीटा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 32 से 50 साल की उम्र की पांच महिलाओं पर तीन


लोगों ने लाठियों से हमला किया। इन लोगों की पहचान सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों को पकड़ लिया गया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी


सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 27 मई को सुबह 11:31 बजे सरोजिनी नगर थाने में महिलाओं की पिटाई के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि सितार सिंह, तुलसी सिंह और


रामेश्वर सिंह ने पांच महिलाओं पर लाठियों से हमला किया था। उन्होंने बताया कि सरोजिनी नगर बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाली महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।


पुलिस ने बताया कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ


तौर पर देखा जा सकता है कि पुरुष दिनदहाड़े महिलाओं पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। घायल महिलाएं मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। कई सालों से दिल्ली के मदनपुर खादर और आसपास के इलाकों में


रह रही हैं और सरोजिनी नगर मार्केट में सामान बेचती हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी भी कथित तौर पर उसी मार्केट में स्टॉल चलाते थे। दोनों पक्षों के बीच पहले भी जगह को लेकर विवाद हो चुका


है।