नए साल में फ्लैटों की योजना ला रहा gda, 15 जनवरी को होगी शुरुआत

नए साल में फ्लैटों की योजना ला रहा gda, 15 जनवरी को होगी शुरुआत


Play all audios:


नए साल में जीडीए की पुरानी आवासीय संपत्तियां खरीदने का अच्छा मौका है। प्राधिकरण विभिन्न योजनाओं में करीब 1342 संपत्तियों की स्कीम 15 जनवरी से लांच करने जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से एलआईजी,


एमआईजी,... Praveen Sharma गाजियाबाद | कार्यालय संवाददाता , Thu, 2 Jan 2020 12:41 PM Share Follow Us on __ नए साल में जीडीए की पुरानी आवासीय संपत्तियां खरीदने का अच्छा मौका है। प्राधिकरण


विभिन्न योजनाओं में करीब 1342 संपत्तियों की स्कीम 15 जनवरी से लांच करने जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से एलआईजी, एमआईजी, टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट खामिल है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण


(जीडीए) की कई योजनाओं में संपत्तियां बिक नहीं रही हैं। इन्हें कई बार बेचने का प्रयास करने के बाद भी इनके खरीदार नहीं आ रहे हैं। इसको देखते हुए प्राधिकरण नए साल में इन संपत्तियों को बेचने की


तैयारी कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से मधुबन बापूधाम योजना में एलआईजी, एमआईजी, टू बीएचके फ्लैट शामिल हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम की न्यायखंड तीन योजना में चार मंजिला एमआईजी, तीन मंजिला मिनी


एमआईजी फ्लैट है। नेहरूनगर द्वितीय में चंद्रशिला (बहुमंजिला) अपार्टमेंट में टू बीएचके विद टू, थ्री और फोर बालकनी फ्लैट है। इंद्रिप्रस्थ और कोयल एन्क्लेव में भी वन और टू बीएचके फ्लैट है। जीडीए


अधिकारियों का कहना है कि इन सभी योजनाओं में करीब 1342 संपत्तियां बेची जाएंगी। जिनकी कीमत 11 लाख से लेकर 54 लाख तक है। ''जीडीए की कई योजनाओं में संपत्तियां बिना बिके हैं। इन्हें


बेचने के लिए 15 जनवरी को स्कीम लांच होगी। खरीदार इन्हें आसानी से खरीद सके।'' -कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए यहां इतने फ्लैट योजना                 फ्लैट मधुबन योजना       337


इंदिरापुरम             19 चंद्रशीला               65 इंद्रप्रस्थ                388 कोयल एन्कलेव      533