कासगंज में महिला सहायता समूह बना रहा 10 हजार राखियां
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

AGRA NEWS - इस रक्षाबंधन पर कासगंज में ही बनी राखियां भाइयों की कलाई पर दिखेंगी। महिला सहायता समूह कासगंज में ही रक्षाबंधन के लिए 10 हजार राखियां तैयार कर रहे हैं। जिन्हें कासगंज के दुकानों
पर बेचा जाएगा। कासगंज... Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 22 July 2020 08:02 PM Share Follow Us on __ इस रक्षाबंधन पर कासगंज में ही बनी राखियां भाइयों की कलाई पर दिखेंगी। महिला सहायता समूह
कासगंज में ही रक्षाबंधन के लिए 10 हजार राखियां तैयार कर रहे हैं। जिन्हें कासगंज के दुकानों पर बेचा जाएगा। कासगंज में चीन निर्मित सामानों के विरोध के बाद महिला सहायता समूह ने इस बार राखियों
को बनाने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने महिलाओं के इस प्रयास में भरपूर मदद की है। बुधवार को महिला सहायता समूह के द्वारा बनी हुई राखियां एडीएम को सौंपी गईं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने इस
बार नगरीय विकास अभिकरण के द्वारा संचालित महिला सहायता समूह से राखियां बनवाने के लिए कहा। जिसके बाद 10 समूह की महिलाओं ने राखियां बनाने के प्रति सहमति जताई। महिलाएं राखी बनाने के काम में
जुटीं है। इस बार 10 हजार राखी बनाने का लक्ष्य सहायता समूहों को दिया गया है। जिसे बनाने के लिए महिलाएं दिनभर प्रयास कर रही हैं। शहर के व्यापारी संगठनों ने इस बार महिला सहायता समूह के द्वारा
बनाई गईं राखियों को ही बेचेने की बात कही है। जिससे इन महिलाओं के द्वारा बनाई गई राखियों को बाजार भी मिलेगा। बुधवार को महिला समूह के द्वारा बनाई गई आकर्षक राखियां लेकर पीओ डूडा विद्यालय शंकर
पाल व महिलाएं एडीएम एके श्रीवास्तव के पास पहुंची। एडीएम ने महिलाओं के द्वारा बनाई गई राखियों की सराहना की और उन्हें लक्ष्य को पूरा करने के लिए कहा है। वर्जन- इस रक्षाबंधन पर महिला सहायता
समूह के द्वारा बनाई गई राखियों को कासगंज की दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे समूह के उत्पादों की बिक्री कासगंज में ही हो सके। महिलाओं के द्वारा राखी बनाने का प्रयास काफी
सराहनीय है। प्रशासन महिला समूहों की हर संभव मदद कर रहा है। एके श्रीवास्तव, एडीएम कासगंज।