टीडी कालेज के डॉ. विजय अध्यक्ष, डॉ. राहुल महामंत्री
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

AZAMGARH NEWS - जौनपुर टीडी कालेज के डॉ. विजय कुमार सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं गाजीपुर पीजी कालेज के डॉ. राहुल सिंह ने संघ के नए
महामंत्री के पद पर अपना... जौनपुर टीडी कालेज के डॉ. विजय कुमार सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं गाजीपुर पीजी कालेज के डॉ. राहुल सिंह ने
संघ के नए महामंत्री के पद पर अपना कब्जा जमाया है। गुरुवार को आजमगढ़ के डीएवी पीजी कालेज में सुबह 10 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया शाम साढे 6 बजे प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण के साथ ही सम्पन्न हो
गई। इस चुनाव में जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, व इलाहाबाद जैसे जनपदों के 36 कालेजों से 703 शिक्षक मतदाताओं ने दो दर्जन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना था लेकिन इसमें से कुल 625 मत ही पड़े।
अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान महामंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह व डॉ. हिमांशु सिंह चुनाव मैदान थें। दोनों प्रत्याशी जौनपुर जिले के टीडी कालेज से रहे। डॉ. विजय कुमार सिंह को कुल 624 वैध मतों में से
सर्वाधिक 367 मत मिले। वहीं डॉ. हिमांशु को 257 मतों से ही संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध रहा। डा विजय 110 मतों से विजयी घोषित किए गए। वहीं महामंत्री पद का भी मुकाबला दिलचस्प रहा। 6 लोग मैदान में
थे। इसमें गाजीपुर पीजी कालेज के डॉ. राहुल सिंह, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, आजमगढ़ से डॉ. अखिलेश कुमार, जौनपुर राज कालेज से डॉ. राजेंद्र सिंह, टीडी कालेज डॉ. राजेश सिंह व राजीव रतन सिंह चुनाव मैदान
में रहे। इनमें डॉ. राहुल को 305, डॉ. राजेंद्र सिंह को 110, डॉ. अखिलेश को 78,डॉ. राजेश कुमार सिंह को 49 डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडे को 39 व राजीव रतन सिंह को 36 मत मिले। इस लिहाज से डॉ. राहुल
195 वोटों से विजयी घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के दो पद में डॉ. रामजीत सिंह 367 मत पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व 287 मत पाकर उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए ही अपना भाग्य
आजमा रहे डॉ. अवधेश कुमार सिंह को 256 मत मिले। डीएवी पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ. शुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि इसी प्रकार से दो संयुक्त मंत्री में डॉ. दिनेश कुमार सिंह, व डॉ. मनोज सिंह का
चुनाव किया गया। डॉ. दिनेश को 441 व डॉ. मनोज को 321 मत मिले। वहीं संयुक्त मंत्री के एक अन्य पद पर डीएवी के डॉ. पंकज सिंह का निविर्रोध निर्वाचन किया गया। प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर शिब्ली कालेज
के आसिफ कमाल व इसी कालेज के सरफराज नवाज को कोषाध्यक्ष चुना गया।