छोटी छूट पर सुबह से शाम तक सब सड़क पर
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

BADAUN NEWS - ऑरेंज जोन में आंशिक छूट और लॉकडाउन-03 जिले में मजाक बन गया है। Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 8 May 2020 02:25 AM Share Follow Us on __ ऑरेंज जोन में आंशिक छूट और लॉकडाउन-03
जिले में मजाक बन गया है। लॉकडाउन का पालन के नाम पर मजाक होना शुरू हो गया। यह प्रशासन व जिलेवासियों दोनों तरफ से है। आंशिक छूट का फायदा उठाकर लोग सुबह से शाम तक सड़क पर रहते आ जाते हैं। इसी
तरह से लॉकडाउन का उल्लंघन शुरू हो गया तो फिर रोक किस बात की। गुरुवार को भी प्रशासन की छूट ने हर कदम पर लॉकडाउन को तोड़ा है। जिला मुख्यालय पर ही जहां कंटेनमेंट जोन है और हॉटस्पाट हैं, उन
इलाकों से भी लोग घरों से निकलकर सड़कों पर घूम रहे हैं। वाहनों से भी निकलकर दूसरे इलाकों में घूम रहे हैं। पुलिस इसलिए गौर नहीं कर रही है कि खरीदारी को जा रही है। इन इलाकों में तो डोर-टू डोर
खरीदारी की व्यवस्था है। इसके बाद भी लोग घूम रहे हैं, अन्य इलाकों में रोड़ पूरे के पूरे भरे हुए चल रहे हैं। वहीं दुकानों पर भीड़ जुट रही है कोई सामाजिक दूरी का पालन करने वाला नहीं है। इसके
अलावा देहात के कस्बों में हालत और भी भयावह हैं। किसी भी तहसील के एसडीएम व सीओ इस पर अंकुश नहीं लगा रहे। हालत यह है कि डीएम एसएसपी को एसडीएम व सीओ से बात करनी होती है वे वायरलैस पर संदेश देना
पड़ता है। कारण एसडीएम व सीओ के फोन ही नहीं लग पाते। शराब की दुकान खुलते ही सुस्त हुई पुलिस मदिरा के शौकीनों को तो नशा होता होगा। मगर एक नया चमत्कार शराब की दुकान खुलने के बाद से देखने को
मिला है। जब से शराब की दुकानें खोली गई हैं, तब से पुलिस भी सुस्त दिखाई दे रही है। पुलिस या तो चौराहों से गायब है या फिर सुस्ती में बैठकर मोबाइल चलाते हुए दिखाई देते हैं।