शादी में अचानक तड़तड़ाने लगीं गोलियां, चीख-पुकार के बीच 2 युवक घायल; सामने आई ये वजह

शादी में अचानक तड़तड़ाने लगीं गोलियां, चीख-पुकार के बीच 2 युवक घायल; सामने आई ये वजह


Play all audios:


Hindi NewsUP Newsbullets started firing suddenly at a wedding 2 youths got injured amidst screams dispute on parking vehicles गाड़ियां खड़ी करने को लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। इसी बीच एक


पक्ष की ओर से 3-4 राउंड गोली चलाई गई। महेंद्र सिंह के हाथ और ठुड्डी और रवि की पीठ में गोली लगी। घटनास्थल पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा। गोली चलाने वाले पक्ष के कई


लोग फरार हो गए। Ajay Singh वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराजTue, 3 June 2025 05:36 AM Share Follow Us on __ प्रयागराज के जयंतीपुर में श्रीराम वाटिका में सोमवार देर रात चल रहे एक विवाह समारोह के


दौरान अचानक गोलियां तड़तड़ाने लगीं और चीख पुकार मच गई। विवाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई।


गोली लगने से महेंद्र सिंह और राज सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस से लोगों की कहासुनी भी हो गई।


धूमनगंज पुलिस के अनुसार, जयंतीपुर स्थित श्रीराम वाटिका में सोमवार की वैवाहिक समारोह था। वाटिका के पास ही महेंद्र सिंह का मकान है। शादी समारोह की वजह से दर्जनों चारपहिया व दोपहिया वाहन सड़क


पर आड़े तिरछे खड़े थे। वाहन खड़ा करने को लेकर महेंद्र सिंह की शादी समारोह में आए कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। ये भी पढ़ें:बर्ड फ्लू पर UP के इस शहर में एक्शन तेज, मुर्गों को मार दफन करने में


जुटीं टीमें देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। उनके बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। इसी बीच एक पक्ष की ओर से तीन-चार राउंड गोली चलाई गई। गोलियोंं की आवाज सुन शादी समारोह में मौजूद


लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। लोग बुरी तरह घबड़ा गए। महेंद्र सिंह के हाथ और ठुड्डी और रवि की पीठ में गोली लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने घायलों


को एसआरएन अस्पताल भेजा। इस दौरान गोली चलाने वाले पक्ष के कई लोग फरार हो गए। थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और घटना की जांच की जा रही है। ये भी


पढ़ें:शादीशुदा महिला ने पहले फंसाया फिर केस लिखाया, सुसाइड नोट लिख युवक ने दे दी जान क्या बोली पुलिस पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा। गोली चलाने वाले पक्ष के कई लोग फरार हो गए। थाना


प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और घटना की जांच की जा रही है।