
फरियादी से मारपीट करने पर एक दरोगा, दो सिपाही निलंबित
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

थाने में दरोगा और सिपाहियों ने कुछ दिनों पूर्व एक फरियादी के साथ मारपीट की थी। इसका विडियो वायरल होने पर एसपी ने जांच के बाद एक दरोगा और दो सिपाही को गुरुवार को निलंबित कर दिया। तीनों
बघौचघाट थाने... हिन्दुस्तान टीम देवरिया Thu, 30 Aug 2018 09:30 PM Share Follow Us on __ थाने में दरोगा और सिपाहियों ने कुछ दिनों पूर्व एक फरियादी के साथ मारपीट की थी। इसका विडियो वायरल
होने पर एसपी ने जांच के बाद एक दरोगा और दो सिपाही को गुरुवार को निलंबित कर दिया। तीनों बघौचघाट थाने में तैनात थे। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई थी। सीओ से जांच के बाद एसपी ने कार्यवाही की है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का रहने वाले पिंटू प्रसाद का पिछले दिनों गांव में विवाद हो गया था। इस पर वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगाने लगा। काफी दौड़ धूप करने पर
पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरु की। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित को दूसरे पक्ष के लोग धमकी देने लगे। इस पर पीड़ित हल्का के दरोगा और सिपाही से गुहार लगाने लगा। आरोप है कि थाने में तैनात
दरोगा सहेंद कुमार यादव, सिपाही त्रिवेणी प्रसाद और सुनील यादव ने कार्रवाई करने की बजाय उसके साथ ही मारपीट की। गुपचुप तरीके से किसी ने पुलिस की इस करतूत की वीडियो बना ली। इसके बाद पीडि़त एसपी
एन कोलांची से मिला। उन्हे घटना की वीडियो दिखाते हुए उसने न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर दयाराम सिंह गौर को इसकी जांच सौंपी। सीओ की जांच में घटना सही पाई
गई। इस पर एसपी एन कोलांची ने गुरुवार को दरोगा सहेंद कुमार यादव, सिपाही त्रिवेणी प्रसाद और सुनील यादव को निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है।