
आगरा के इस मोहल्ले में कांप रहे मकान, बज रहे खिड़की-दरवाजे; दीवारों में दरार से घबराए परिवार
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

आरोप है के मेट्रो के निर्माण से मकानों में ये कंपन है। यहां 50 से 60 साल पुराने मकान बने हुए हैं। कंपन इतनी तेज है कि घर में कूलर, पंखे और रसोई में रखे बर्तन तक बजते हैं। मेट्रो से शिकायत
करने पर कंपन रुक जाती है। लेकिन कुछ समय बाद ही फिर शुरू हो जाती है। यूपी के आगरा के बाग मुजफ्फर खां के सेंट जोंस चौराहे से लेकर राजश्री सिनेमाघर तक लोगों में दहशत है। यहां कंपन से
खिड़की-दरवाजे कांप रहे हैं। मकानों में दरारें आ गई हैं। परिवार घबराए हुए हैं। बच्चे और महिलाएं खतरा महसूस कर रही हैं। आरोप है के मेट्रो के निर्माण से मकानों में ये कंपन है। यहां 50 से 60 साल
पुराने मकान बने हुए हैं। कंपन इतनी तेज है कि घर में कूलर, पंखे और रसोई में रखे बर्तन तक बजते हैं। मेट्रो से शिकायत करने पर कंपन रुक जाती है। फिर शुरू हो जाती है। वहीं, मेट्रो ने शिकायत के
बाद इलाके में कंपन मीटर लगा दिए हैं। टीमें कंपन का पता लगाने में जुटी हुई हैं। बता दें कि यूपीएमआरसी आगरा में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है। पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट
से सिकंदरा के बीच 15 किमी लंबा है, जिसमें छह एलिवेटेड और सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण हुआ है। ये कॉरिडोर ताजमहल मेट्रो स्टेशन से आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक भूमिगत है। टनल के लिए
शहर के नीचे टीबीएम चली हैं। लगभग टनल बनकर तैयार है। दोनों टीबीएम बिजलीघर चौराहे पर पहुंच गई हैं। ये भी पढ़ें:जासूसी में गिरफ्तार CRPF जवान का बैंकॉक के कारोबारी से कनेक्शन, NIA ने खंगाला घर
एसएन मेडिकल कॉलेज से आगरा कॉलेज तक टनल में पटरी बिछाने का कार्य हो रहा है। ट्रैक्टर से पटरियां खींची जा रही हैं और वेल्डिंग हो रही है। ऐसे में सेंट जोंस चौराहे से राजश्री सिनेमाघर तक बने
मकानों में कंपन हो रही है। लोगों का कहना हैं कि दोपहर एक से शाम चार बजे तक काफी तेज कंपन होती है। मकानों की खिड़की-दरवाजे और रसोई में रखे बर्तन बजते हैं। बच्चे डर जाते हैं। महिलाएं असुरक्षित
महसूस करती हैं। मेट्रो के अधिकारियों से इसकी शिकायत करते हैं तो कंपन रुक जाती है। नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार की बाउंड्रीवॉल के पिलर में बड़ी दरार आ गई है। इस दरार के बाद
उन्होंने वास्तुविद से पूरे घर की जांच कराई है। पानी से संबंधित टेस्ट भी किया। इसमें कंपन देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस इलाके में 500 से अधिक लोग कंपन से प्रभावित हैं। जैसे ही कंपन
शुरू होती है महिलाएं घरों के बाहर आ जाती हैं। बीते तीन-चार दिनों से वे दहशत में हैं। मेट्रो ने लगाए कंपन मीटर, जांच शुरू मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि आगरा कॉलेज से एसएन मेडिकल कॉलेज तक
टनल बन चुकी है। आगरा कॉलेज से मनकामेश्वर मंदिर के बीच टनल चल रही है। फाइनल ब्रेकथ्रू होने वाला है। कंपन की शिकायत पर मेट्रो ने जांच के लिए टीमें लगा दी हैं। टीमों ने जगह-जगह कंपन मीटर लगा
दिए हैं। ये भी पढ़ें:बर्ड फ्लू पर UP के इस शहर में एक्शन तेज, मुर्गों को मार दफन करने में जुटीं टीमें मोतीकटरा के मकानों में आई थीं पूर्व में दरारें पहले कॉरिडोर में मोतीकटरा में कंपन से
मकानों में दरारें आ गई थीं। लोगों के मकान चटक गए थे। मेट्रो ने कंपन की तीव्रता को देखते हुए घरों में जैक लगा दिए थे। कई घरों को खाली कराया था। स्थानीय लोगों को होटल में रुकवाया था। आज भी
यहां के लोग मेट्रो पर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाते हैं। क्या बोले अधिकारी यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क विभाग पंचानन मिश्रा ने बताया कि आगरा कॉलेज के आसपास स्थानीय
लोगों ने शिकायत की थी। मेट्रो ने तत्काल कंपन मीटर लगाकर जांच शुरू करा दी है। टनल में पटरी बिछाने का कार्य हो रहा है। कहीं-कहीं कंक्रीट आती है उसे तोड़ने के लिए हेमर चलता है। मगर, इससे कंपन
इतनी तेज नहीं होता है, जिससे कोई नुकसान की स्थिति बने।