पीडब्ल्यूडी भी कराएगा मनरेगा से काम
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

KANNAUJ NEWS - मनरेगा के तहत कई विभाग विकास कार्य कराएंगे। लोक निर्माण विभाग भी इसमें शामिल हो गया है। बजट को भी मंजूरी मिल गई है। इससे कई लोगों को रोजगार भी... Newswrap हिन्दुस्तान,
कन्नौजThu, 18 June 2020 03:22 PM Share Follow Us on __ मनरेगा के तहत कई विभाग विकास कार्य कराएंगे। लोक निर्माण विभाग भी इसमें शामिल हो गया है। बजट को भी मंजूरी मिल गई है। इससे कई लोगों को
रोजगार भी मिलेगा। प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने इस बाबत डीएम राकेश मिश्र को पत्र भी लिखा है। सूबे के 19 जिलों में भेजे गए आदेश में कन्नौज भी शामिल है। कहा गया है कि अन्य विभागों से भी काम
कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग यानि पीडब्ल्यूडी ने 308 पटरी के कार्य स्वीकृत कर दिए हैं। इस पर करीब 548 लाख रुपए खर्च होगा, उसे
मंजूरी भी मिल गई है। बताया गया है कि मनरेगा से होने वाले इन कार्यों से कई अन्य लोगों को रोजगार मिलेगा। पीडब्ल्यूडी में पहले मजदूर कम और मशीनों से अधिक कार्य होता रहा है। 54 करोड़ का मिला है
बजट जनपद में मनरेगा के तहत कार्य कराने के लिए 54 करोड़ रुपए का बजट मिला है। बताया गया है कि एक साल में इसे खर्च करना होता है। 15 जून को जिले में 48056 मजदूर मनरेगा में लगे थे। इसमें 7849
प्रवासी शामिल थे। यह विभाग कराएंगे काम पीडब्ल्यूडी के अलावा सिंचाई विभाग भी 60 लाख रुपए से कार्य कराएगी। उद्यान विभाग को 30 लाख रुपए और नलकूप को 3.21 लाख रुपए के बजट की मंजूरी मिल चुकी है।