
पहाड़ों से शारदा उफानाने की आशंका में अलर्ट जारी
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

PILIBHIT NEWS - उत्तराखंड के धारचूला में पहाड़ खिसकने से पानी अवरुद्ध हो गया। पहाड़ के मलबे को हटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस वजह से एक साथ भारी मात्रा में... Newswrap हिन्दुस्तान,
पीलीभीतWed, 3 Feb 2021 03:11 AM Share Follow Us on __ पूरनपुर/रमनगरा। हिन्दुस्तान संवाद उत्तराखंड के धारचूला में पहाड़ खिसकने से पानी अवरुद्ध हो गया। पहाड़ के मलबे को हटाने के लिए प्रयास किए
जा रहे हैं। इस वजह से एक साथ भारी मात्रा में पानी काली नदी और शारदा में आने की संभावना बढ़ गई है। इसको लेकर नेपाल और भारत की सीमा पर काली और शारदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क
किया जा रहा है। नेपाल के कंचनपुर जिला प्रशासन ने भी अपने यहां काली नदी में पानी बढ़ने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय क्षेत्र में एसएसबी के अधिकारियों ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों
और शारदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत रहने के लिए संदेश जारी किया है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें उच्चाधिकारियों से काली और शारदा में पानी बढ़ने की
संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत शारदा के किनारे सीमावर्ती क्षेत्र की चौकियों को बता दिया गया है। मंगलवार की रात में पानी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।