राजीव गांधी ने दूर संचार क्रांति लाकर विश्व से जोड़ा भारत का संबंध
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

SAMBHAL NEWS - कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश... Newswrap हिन्दुस्तान,
संभलThu, 20 Aug 2020 06:33 PM Share Follow Us on __ कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर
प्रकाश डाला। शहर कांग्रेस कमेटी के आलम सराय में स्थित कार्यालय पर शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कहा कि राजीव गांधी को 40 वर्ष की आयु
में छठवें प्रधानमंत्री बनने का अवसर प्रदान हुआ। उन्होंने भारत में दूर संचार क्रांति लाकर शहर व ग्रामीण भारत का संबंध संपूर्ण विश्व से जोड़ा। उन्हें कम्प्यूटर क्रांति का जनक भी कहा जाता है।
इसके बाद राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के ऑनलाइन पंजीकरण के शुभारंभ की घोषणा की गई। छह सितंबर को राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की ऑनलाइन परीक्षा होगी। जिसमें 16 वर्ष से 22
वर्ष तक आयु के युवा भाग ले सकेंगे। परीक्षा में 60 प्रश्न होंगे। जिसका समय 30 मिनट होगा। इस दौरान शिवकिशोर गौतम, नरेश कुमार, अकील अहमद, फुरकान कुरैशी, अंजार मंसूरी, अभिषेक कुमार, जीतपाल सिंह,
मीनू, काजल, सविता रहीं।