जौनपुर की मल्हनी सीट पर धनंजय सिंह के बाद उनकी पत्नी ने भी किया नामांकन

जौनपुर की मल्हनी सीट पर धनंजय सिंह के बाद उनकी पत्नी ने भी किया नामांकन


Play all audios:


Hindi NewsUP NewsAfter Dhananjay Singh his wife also nominated Malhani seat of Jaunpur जौनपुर की मल्हनी सीट पर हो रहे उपचुनाव का रोमांच बढ़ता जा रहा है। बाहुबली धनंजय सिंह के बाद उनकी पत्नी


श्रीकला रेड्डी ने भी शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। सपा नेता और पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के... Yogesh Yadav जौनपुर लाइव हिन्दुस्तान टीम, Fri, 16 Oct 2020 04:08 PM Share Follow Us on __


जौनपुर की मल्हनी सीट पर हो रहे उपचुनाव का रोमांच बढ़ता जा रहा है। बाहुबली धनंजय सिंह के बाद उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी ने भी शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। सपा नेता और पूर्व मंत्री


पारसनाथ यादव के निधन के कारण यहां चुनाव हो रहा है।  सपा ने यहां से पारसनाथ यादव के बेटे लकी को टिकट दिया है। लकी के साथ ही उनकी  पत्नी पुष्पा यादव ने भी गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था। इसी


बीच निर्दलीय पर्चा भरने वाले पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने भी शुक्रवार को पर्चा भर दिया। श्रीकला अपने वकील और समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचीं। श्रीकला रेड्डी धनंजय


सिंह की तीसरी पत्नी हैं। वह निप्पो समूह घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता तेलंगाना के हूजूरनगर से निर्दलीय विधायक रहे हैं। हूजूरनगर तेलंगाना के सुर्यापेट जिले का तीसरा सबसे बड़ा कस्बा है।


धनंजय सिंह ने 2017 में श्रीकला से शादी की थी। उनकी शाही शादी काफी सुर्खियों में रही थी। श्रीकला रेड्डी हैदराबाद की राजनीति में काफी अरसे से सक्रिय हैं। पिछले साल उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी


नड्डा ने तेलंगाना में भाजपा की सदस्य्ता दिलाई थी, जिसके बाद धनंजय सिंह का भाजपा में शामिल होना तय माना जा रहा था। लेकिन धनंजय भाजपा में शामिल नहीं हो सके।