
महिला की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, बकरी के शिकार के लालच में फंसा
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

Hindi NewsUP NewsUP Bahraich Leopard Caught in Cage trying to Feed on Goat killed woman few days back यूपी में सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजौली ग्राम पंचायत के मजरा अयोध्यापुरवा में छह दिन
पूर्व एक महिला जाहिरा को मौत के घाट उतार देने वाला तेंदुआ पकड़ा गया है। वह शिकार के लिए वापस लौटा तो पिंजरे में कैद हो गया। Srishti Kunj संवाददाता, बहराइचSat, 31 May 2025 11:58 AM Share
Follow Us on __ यूपी में सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजौली ग्राम पंचायत के मजरा अयोध्यापुरवा में छह दिन पूर्व एक महिला जाहिरा को मौत के घाट उतार देने वाला तेंदुआ पकड़ा गया है। वह शिकार के
लिए वापस लौटा तो पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा मेंतेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार जुटी हुई थी। गुरुवार की रात्रि तेंदुआ
आखिर पिंजरे में फंस गया। उसे कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय लाया गया है। मादा तेंदुआ है और उसका वजन 45 किलोग्राम है। दरअसल छह दिन पहले सुजौली थाना के सुजौली ग्राम पंचायत के मजरा अयोध्यापुरवा में
तेंदुए ने हमला कर रात में छत पर सो रही जाहिरा को घसीट ले गया था। उसकी मौत हो गई थी। तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों की
मांग पर कतर्निया घाट बने जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के वन गर्मियों ने घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया था। ये भी पढ़ें:दुधवा से सटे गांवों में शुरू होगा होम स्टे, गांव के माहौल में ठहर सकेंगे
पर्यटक पिंजरा लगाने के छठे दिन गुरुवार को बकरी के शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी रोहित यादव ने बताया कि तेंदुआ शिकार छोड़ने वाली जगह पर एक बार वापस जरूर
आता है। उसी कड़ी में वह गुरुवार की रात अयोध्यापुरवा लौटा था। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। हाथियों ने गन्ने की फसल रौंदी
बहराइच में सुजौली रेंज के 2755 गांव में हाथियों गुरुवार को गन्ने की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने फसल को रौंद दिया है। पांच बिसवा गन्ने की फसल नष्ट हो गई। इससे अफरातफरी मच गई।
नर तेंदुआ ट्रांस गेरुआ जंगल में छोड़ा कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बिछिया सुजौली मार्ग पर हजारीपुरवा गांव के निकट पुलिया के नीचे से वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किए गए तेंदुए को वन विभाग की
टीम ने ट्रांस गेरुआ के जंगलों में छोड़ दिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के। डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया कि पशु चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण में तेंदुआ पूरी
तरह स्वस्थ मिला। पिंजरे में कैद नर तेंदुए की उम्र लगभग दो वर्ष है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पिंजरे में कैद नर तेंदुए को शुक्रवार की दोपहर मे कतर्नियाघाट रेंज के ट्रांस गेरुआ के जंगल में ले
जाकर छोड़ दिया गया।