
पहले मेलजोल बढ़ाया फिर बच्चा लेकर भागी, सोनभद्र जिला अस्पताल से सात दिन का नवजात चोरी
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

Hindi NewsUP Newswoman stole a seven day old newborn from Sonbhadra district hospital सोनभद्र जिला अस्पताल में सोमवार सुबह प्रसव वार्ड से प्रसूता का नवजात शिशु चोरी हो गया। वह सात दिन पहले
पैदा हुआ था। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो एक महिला बच्चे को ले जाती दिखी। Pawan Kumar Sharma संवाददाता, सोनभद्रMon, 2 June 2025 07:18 PM Share Follow Us on
__ यूपी के सोनभद्र से बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। जहां जिला अस्पताल में सोमवार सुबह प्रसव वार्ड से चंदौली की प्रसूता का नवजात शिशु चोरी हो गया। वह सात दिन पहले पैदा हुआ था। सूचना
मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो एक महिला बच्चे को ले जाती दिखी। इस आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चंदौली के नौगढ़ के रहने वाले सुदामा ने बताया कि उनकी
पत्नी पूनम ने 27 मई को सोनभद्र मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में ऑपरेशन से लड़के को जन्म दिया। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड में पिछले कुछ दिनों से एक अन्य महिला रह
रही थी। उसके रिश्तेदार का इलाज चल रहा है। उसने पत्नी से मेलजोल बढ़ाया। दोनों महिलाएं अक्सर साथ ही बैठती थीं। सोमवार सुबह उनकी सास खाना लेने रॉबर्ट्सगंज के जोगियाबीर स्थित अपने घर चली गईं। इस
दौरान वह पत्नी के पास मौजूद थे। महिला ने उन्हें जलेबी लेने भेज दिया। वह वार्ड से निकले तो उनकी पत्नी बेडशीट बदल रही थी। उन्होंने नवजात शिशु को दूसरे बिस्तर पर लिटा दिया था। ये भी पढ़ें:4
शादियां कर सकता हूं... 2 बच्चों के बाप ने युवती से किया दुष्कर्म ये भी पढ़ें:एक तरफा प्यार में युवक की खौफनाक हरकत, युवती का गला घोटा फिर45 जगह चाकू से गोदा आरोप है कि वार्ड में मौजूद महिला
ने मौका देखकर उनका बच्चा चुरा लिया। इसके बाद वह फरार हो गई। जानकारी होने पर पूनम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वार्ड में लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच
गई। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में महिला बच्चे को लेकर जाती दिखी। लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सुदामा की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फुटेज के आधार पर उसकी
तलाश जारी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।