देहरादून में 39 लाख रुपये की साइबर ठगी, तरीका को जान पुलिस भी हैरान

देहरादून में 39 लाख रुपये की साइबर ठगी, तरीका को जान पुलिस भी हैरान


Play all audios:


आरोपियों ने बताया था कि उनके पति ने पूर्व में उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी खोली थी। आरोप है कि इसी का झांसा देकर महिला से 39 लाख रुपये हड़प लिए गए थे। Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तानSat, 31


May 2025 08:45 AM Share Follow Us on __ देहरादून निवासी लड़की से 39 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी में पुलिस ने दो आरोपियों को फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


किया गया है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि देहरादून निवासी पीड़िता ने अप्रैल में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि अगस्त 2024 में उन्हें इंश्योरेंस


पॉलिसी संबंधित कॉल आया था। आरोपी ने खुद को आरबीआई का अधिकारी बताया था। आरोपियों ने बताया था कि उनके पति ने पूर्व में उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी खोली थी। आरोप है कि इसी का झांसा देकर महिला से 39


लाख रुपये हड़प लिए गए थे। साईबर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खातों की जांच की। तकनीकी/डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के मास्टर मांइड और आरोपी अंकित शर्मा निवासी फरीदाबाद हरियाणा और दलीप निवासी


फरीदाबाद की पहचान की गई। शुक्रवार को अंकित शर्मा और दलीप को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।