
बच्चों ने प्राकृतिक तरीके से होली के रंग बनाना सीखा
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बाल विद्या मंदिर अड़किनी में बच्चों को एक दिवसीय कार्यशाला के तहत प्राकृतिक तरीके से होली के रंग बनाना सिखाया गया। साथ ही बच्चों ने हानिकारक कृत्रिम... Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 25
March 2021 04:40 PM Share Follow Us on __ बाल विद्या मंदिर अड़किनी में बच्चों को एक दिवसीय कार्यशाला के तहत प्राकृतिक तरीके से होली के रंग बनाना सिखाया गया। साथ ही बच्चों ने हानिकारक
कृत्रिम रंगों का प्रयोग न करने की शपथ ली। गुरुवार को पिथौरागढ़ स्थित बाल विद्या मंदिर अड़किनी में बच्चों ने विभिन्न फूलों से, आरारोट और खाने वाले रंगों का प्रयोग कर होली के लिए रंग बनाए। रंग
बनाने के लिए बच्चों ने प्राकृतिक वस्तुओं का ही प्रयोग किया। इसके बाद बच्चों ने होली में कोई भी हानिकारक कृत्रिम रंगों का प्रयोग नहीं करने, और अपने आस पास भी लोगों को हानिकारक रंगों से होली
ना खेलने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। होली के लिए प्राकृतिक तरीके से रंग बनाने में शिक्षक नवीन भट्ट, गोविंद सौन, बृजेश बोहरा, नीलम खड़ायत, भागीरथी कार्की, जानकी बिष्ट, प्रेमलता, गीता, रेखा
सौन, माया देवी मौजूद रहे।