
भगवान जगन्नाथ के रथ में लगा दिए सुखोई के पहिए, इस्कॉन कोलकाता ने क्यों किया यह बदलाव
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

इस्कॉन कोलकाता ने भगवान जगन्नाथ की यात्रा में इस्तेमाल होने वाले रथ में नए पहिए लगाए हैं। ये पहिए सुखोई के हैं। Ankit Ojha भाषाMon, 2 June 2025 11:40 PM Share Follow Us on __ कोलकाता में
इस्कॉन की रथयात्रा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले भगवान जगन्नाथ के रथ में नए पहिए लगाए गए हैं। ये पहिए सुखोई लड़ाकू विमानों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इससे पहले 48 साल तक रथ में बोइंग
विमानों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पहिए लगे हुए थे। इस साल 27 जून को होने वाली रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ को नए पहियों वाले रथ पर ले जाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन)
के अनुसार, पुराने पहियों को सुखोई लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल किए जाने वाले नए पहियों से बदल दिया गया है। कोलकाता के इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने सोमवार को बताया कि पिछले 48 वर्षों से
भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए बोइंग विमान में इस्तेमाल किए जाने वाले पहियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन पिछले 20 वर्षों से वे चार पुराने पहियों में तकनीकी समस्याओं के कारण
उन्हें बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम पहिए बदलना चाह रहे थे, लेकिन बोइंग के पहिए बनाने वाली कंपनी डनलप ने कई साल पहले परिचालन बंद कर दिया था। गहन शोध के बाद, सुखोई के पहिये
हमारी विशिष्टताओं से काफी मेल खाते थे, क्योंकि उनका व्यास बोइंग में इस्तेमाल किए जाने वाले पहियों के समान ही था।’ दास ने कहा, ‘इसके बाद हमने एमआरएफ कंपनी से संपर्क किया जो सुखोई लड़ाकू
विमानों के लिए पहिए बनाती है। कंपनी के विशेषज्ञ पिछले साल दिसंबर में कोलकाता आए और रथ यात्रा पर भगवान जगन्नाथ की मूर्ति ले जाने वाले हमारे रथ का निरीक्षण किया।’ दास ने कहा कि सुखोई के पहिए
लगाने के लिए लकड़ी के रथ में कुछ संरचनात्मक बदलाव करना पड़ा।