
इन beautiful actress ने नहीं की शादी, एक की उम्र तो हो गई 45 साल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

इन BEAUTIFUL ACTRESSES में एक ने तो मातृत्व की जिम्मेदारी भी ले ली है, शिल्पा शिन्दे भी 42 साल की हो चुकी हैं। By SUDEEP MISHRA Edited By: SUDEEP MISHRA Publish Date: Mon, 11 Nov 2019
06:23:00 PM (IST) Updated Date: Tue, 12 Nov 2019 04:17:04 PM (IST) वक्त के साथ हर इंसान की उम्र बढ़ती है और जवानी की दहलीज पर आने के बाद शादी और फिर परिवार बनता है। लेकिन Bollywood और TV के
कईं कलाकार हैं जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ और यंग नजर आने लगते हैं और शादी भी नहीं करते। फिल्मी दुनिया में ऐसे कलाकारों की कोई कमी नहीं है। कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जो टीवी पर अपनी एक्टिंग का
जलवा दिखा चुकी हैं लेकिन उम्र होने के बावजूद शादी नहीं की है। इनमें कुछ नाम तो ऐसे हैं जिन्हें सुनते ही आपके चेहरे पर स्माइल आ जाएगी क्योंकि ये वो हैं जिन्हें आप बेहद पसंद करते हैं। आज हम
आपको ऐसी ही खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो उम्र बढ़ने के बावजूद शादी नहीं कर रही हैं। बढ़ती उम्र का अहसास भी इन एक्ट्रेस को है। साक्षी का ही उदाहरण लीजिए। उन्होंने पिछले
साल ही एक बेटी को गोद लिया है और अब वे मातृत्व की जिम्मेदारी निभा रही हैं। नेहा मेहता इस लिस्ट में पहला नाम नेहा मेहता का है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजली मेहता के किरदार में नजर आने
वाली नेहा फिलहाल 40 साल की हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। उन्हें देखकर यह नहीं लगता कि वो अब भी शादी करने के पक्ष में हैं। नेहा को तारक मेहता में काफी प्यार करने वाली और स्ट्रिक्ट
पत्नी के रूप में देखा जा सकता है। जिया मानेक जिया 32 साल की हो चुकी हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में यह उम्र शादी की नहीं है लेकिन जिया आने वाले समय में जल्द शादी करने के मुड में नजर नहीं आती।
साथ निभाना साथिया से मशहूर हुई जिया बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें पसंद करने वाले फैन्स की कमी भी नहीं है। जिस दिन उनकी शादी होगी उनके फैन्स का दिल टूट जाएगा। शिल्पा शिंदे भाबीजी घर पर हैं से
मशहूर हुई शिल्पा शिंदे इन दिनों कहीं और व्यस्ता हैं। सीरियल से विवाद के बाद उनके अलग होने के बावजूद उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं है। 28 अगस्त 1977 को जन्मी शिल्पा शिंदे 42 साल की हो गई हैं
लेकिन अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधी हैं। साक्षी तंवर कहानी घर घर की से शुरुआत करने वाली साक्षी तंवर को देखकर हर मां चाहती थी कि उसकी बहू ऐसी ही संस्कारवान हो। हालांकि, यह सीरीयल तक ही रह
गई और उन्होंने असल जिंदगी में किसी मां को अपनी सास नहीं चुना है। वो 45 साल की हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।