
स्वच्छता में रेटिंग पाने चक्रधर नगर में प्रशासन का जोर
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

रायगढ़। नगर निगम प्रशासन सुग्धर रइगढ़ की परिकल्पना के तहत शहर के कुछ इलाके को पहली प्राथमिकता के साथ चमकाने में लगी हुई है स्वच्छता सर्वेक्षण रेटिंग में बेहतर अंक हासिल करने तमाम जद्दोजहद के
बीच सतत प्रयास कर रही है लेकिन अब निगम प्रशासन का यह कार्य नेता व आम लोगो के बीच पक्षपाती कार्य के रूप में ज्वलंत सवाल बनकर इंटरनेट मीडिया में पूछता है रायग By NAI DUNIA NEWS NETWORK Edited
By: NAI DUNIA NEWS NETWORK Publish Date: Tue, 23 Mar 2021 12:26:45 AM (IST) Updated Date: Tue, 23 Mar 2021 12:26:45 AM (IST) रायगढ़। नगर निगम प्रशासन सुग्धर रइगढ़ की परिकल्पना के तहत शहर के
कुछ इलाके को पहली प्राथमिकता के साथ चमकाने में लगी हुई है स्वच्छता सर्वेक्षण रेटिंग में बेहतर अंक हासिल करने तमाम जद्दोजहद के बीच सतत प्रयास कर रही है लेकिन अब निगम प्रशासन का यह कार्य नेता
व आम लोगो के बीच पक्षपाती कार्य के रूप में ज्वलंत सवाल बनकर इंटरनेट मीडिया में पूछता है रायगढ़ की तर्ज पर चल रहा है। जिसमें तर्क वितर्क का बाण में शहर को चार हिस्सों में विभाजित करना बताते
हुएएक इलाके पर मेहरबानी किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसमें चक्रधर नगर वीआईपी व सरकारी दफ्तरों से भरे इलाके में रंग रोगन, स्लोगन व अन्य कार्यो को अमलीजामा पहना रही है। इसके उलट
ढिमरापुर, कोतरारोड, जूटमिल क्षेत्र को भुला दिया गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणाम छत्तीसगढ़ ने देश के बड़े राज्यों को
पछाड़ते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में फिर से एक बार फिर देश के स्वच्छतम राज्य होने का दर्जा प्राप्त किया था ,यही हाल रायगढ़ नगर निगम का भी था जो लंबी छलांग लगाते हुए देश भर में अपनी पैठ को बरकरार
रखा है जिसमें 200 विभिन्न वर्ग के शहर को पछाड़ते हुए 4808.37 अंक हासिल कर 13 वें पायदान में आया है पूर्व में 43 वें नम्बर में था। थ्री स्टार रेटिंग रैंकिंग में शामिल किया गया है। इस रेटिंग को
बरकरार रखने एवं और बेहतर की उम्मीद पर रायगढ़ निगम प्रशासन तमाम प्रकार के उपाय कर रही हैं जिसमें सफाई सफाई अभियान के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर दो पालियों में कार्य किया जा रहा था। इसमे
फुटपाथ व डिवाइडर रंग रोगन,शहर के अंदर मौजूद कचरा डंप स्थान को व्यवस्थित करने लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है। शहर के भीतरी हिस्से में दो समय सफाई की जा रही है। निगम के अधिकारी दोनों समय शहर
में घूमकर मोनिटरिंग कर रहे हैं। यह कार्य व्यापक रूप से केलो पुल से दूसरी छोर चक्रधर नगर इलाके में नजर आ रहा है किंतु शहर के जूटमिल व कोतरारोड ढिमरापुर क्षेत्र कर डिवाइडर को रंग रोगन से दूर
रखा गया है जो अब निगम प्रशासन के लिए फजीहत करवा रही है। क्योंकि निगम प्रशासन स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर इन इलाके को नजरअंदाज कर रखा है। हालांकि रेटिंग में इस बार निगम को क्या अंक हासिल
होता है यह भी देखना होगा। नगर निगम प्रशासन इन दिनों एक ही क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए साफ सफाई रंग रोगन कर रही है। यह गलत है। प्रशासन को पूरे शहर को एक नजरिये से देखकर कार्य करना
चाहिए।इसके अलावा वार्डो में भी इसी तरह की रणनीति के तहत कार्य करना चाहिए। पूरा शहर तभी स्वच्छ होगा और सुग्घर रइगढ़ की परिकल्पना साकार होगा। पूनम दिबेश सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम