
घर पर ही मनाया रंगपंचमी पर्व, बच्चों ने उड़ाया रंग, गुलाल
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

By NAI DUNIA NEWS NETWORK Edited By: NAI DUNIA NEWS NETWORK Publish Date: Fri, 02 Apr 2021 10:39:32 PM (IST) Updated Date: Fri, 02 Apr 2021 10:39:32 PM (IST) नागदा जं.। नागरिकों ने प्रशासन
की अपील को देखते हुए घर-घर में रंगपंचमी पर्व मनाया। बाजार में बच्चे रंगों से खेलते हुए दिखाई दिए। गली-मोहल्लों में महिलाओं ने डीजे पर डांस कर रंग, गुलाल उड़ाया। प्रशासन व पुलिस दिनभर सक्रिय
रही। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरे शहर में पेट्रोलिंग की गई। मालवांचल के साथ शहर में भी रंगपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन ने गेर व 20
व्यक्तियों से ज्यादा एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया था। सार्वजनिक व व्यापारी संघ की निकलने वाली बड़ी गेर निरस्त की गई थी। प्रशासन ने घर में रहकर परिवार के साथ रंगपंचमी पर्व मनाने की अपील की
थी। शहर में कोरोना के पाजिटिव मरीज बढ़ने के कारण लोगों में दशहत का माहौल व्याप्त होने के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले कलर के कढ़ाव व रंग, गुलाल का ज्यादा माहौल दिखाई नहीं दिया। बच्चे
जरूर सुबह से ही पिचकारी व गुलाल से होली खेलते दिखाई दिए। गली, मोहल्लों में भीड़ दिखाई दी और महिलाओं द्वारा डीजे लगाकर गुलाल, रंग उड़ाते हुए डांस कर पर्व मनाया। सुबह से ही एसडीएम आशुतोष
गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर, तहसीलदार आशीष खरे पुलिस दल के साथ पूरे शहर में पेट्रोलिंग करते रहे। शुक्रवार होने के कारण मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थल के आसपास पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
अधिकारी भी नमाज के समय बड़े धार्मिक स्थल पर तैनात रहे। बिना मास्क के घूमने वालों को भी अधिकारी ने समझाइश दी। खाटू श्याम भक्त मंडल ने चौपाल सागर के सामने स्थित आरएमडी कालोनी में परिवार सहित
रंगपंचमी पर्व मनाया। खाटू श्याम के भजनों पर महिला-पुरुषों ने नृत्य किया। भगवान को गुलाल अर्पित कर की कोरोना से मुक्ति की कामना खाचरौद। रंगों का महापर्व रंगपंचमी नगर व ग्रामीण अंचल में
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने अपने आसपास खुशियों के रंग बिखेरे और भगवान को गुलाल अर्पण कर त्योहार मनाया।भगवान से कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इधर बच्चों की टोलियों
ने सबको पिचकारी से रंग लगाया। त्योहार के रंग में कोई खलल ना डालें, इसके लिए नगर के प्रमुख चौराहे पर पुलिस दल मुस्तैदी के साथ तैनात था। नागरिकों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार मनाया।
वहीं शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार की खुशियां बटोरी। रंगपंचमी रही फीकी उन्हेल। शनिवार को रंगपंचमी पर्व का उल्लास नगर में नजर नहीं आया। कोविड 19 के संक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा
रंगपंचमी घर पर ही मनाने का असर देखा गया। हमेशा की तरह रंगपंचमी पर कोई गेर नहीं निकली। लोगों ने अपने-अपने मोहल्ले में ही रंगपंचमी के रंग लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। युवाओं की टोली बहुत कम
मात्रा में ही रंगों से खलते हुए देखी गई। एक दूजे को रंग लगा मनाई रंग पंचमी ,कोरोना की वजह से नही निकली गैर बड़नगर । क्षेत्र में रंगपंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कोरोना महामारी के चलते आमजन
सजग दिखाई दिया। बच्चों व बड़ों ने एक दूसरे को रंग लगाकर त्योहार मनाया। पुलिस प्रशासन ने पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर रखी। कई स्थानों पर डीजे बंद कराए। इस वर्ष बच्चों के साथ आमजन भी पिचकारी की
जगह इंजेक्शन में पानी भरकर कोरोना का टीका लगाने का संदेश देता दिखाई दिया। नकली चौराहा, गांधी चौक, शांति निकेतन चौराहा सहित कई स्थानों पर युवाओं ने रंग, गुलाल उड़ाया। महामारी की वजह से गेर,
जुलूस, युवाओं की टोली नहीं दिखी। ग्रामीण क्षेत्र में भी रंगोत्सव का अच्छा माहौल रहा। ग्राम खरसोद खुर्द में रंगपंचमी पर रंग गुलाल उड़ता हुआ बहुत कम नजर आया। कोविड 19 की वजह से रंगपंचमी पर लगने
वाला मेला भी नहीं लगा। न ही गांव में गेर निकाली गई। महिला पुर्स्षों ने गली -मोहल्लों और अपने-अपने घरों में रहकर एक दूसरे को प्रेम ओर भाईचारे से रंग गुलाल लगा त्योहार मनाया। 111 श्रद्धालु
निकले रंगपंचमी की धधकती चूल में महिदपुर रोड। अति प्राचीन परमार कालीन हिंगलाज माता मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार रंगपंचमी पर चूल का आयोजन किया गया। इसमें 111 महिला-पुरुष एवं बच्चे धधकते अंगारों के
बीच से निकले। गांव के लोग सहित आसपास के ग्रामीण भी चूल देखने के लिए आए। सरपंच मोनू बना, हरिसिंह चुंडावत, मुकेश पंड्या, नारायणसिंह पवार, कमलेश शर्मा, कैलाश प्रजापत, नागेश्वर सोनगरा आदि का
योगदान रहा।