तिजारा की पावन धरा से अंकुरित हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नेतृत्व गुण | alwar letest congress news
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

उदयपुर के बाद कांग्रेस ने चुना तिजारा कांग्रेस की ओर से पिछले दिनों उदयपुर में पार्टी का चिंतन शिविर आयोजित किया गया था। इस चिंतन शिविर में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व
अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वडेरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत देश भर से वरिष्ठ नेता जुटे हैं। कांग्रेस की ओर से उदयपुर के बाद अब बड़े आयोजन के लिए अलवर जिले के तिजारा को
चुना है। यहां लगाए जा रहे शिविर में देश भर से आए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के गुणों का समावेश करने का प्रयास है। शिविर में यह सिखा रहे कार्यकर्ताओं को पाठ नेतृत्व संगम शिविर
में कार्यकर्ताओं काे कांग्रेस की रीति नीति का पाठ पढ़ाने के साथ ही राजनीतिक दायित्व बोध कराया जा रहा है। इसके साथ ही राजनेताओं की समाज में भूमिका, राजनीति का उद्देश्य, राजनीतिक क्षेत्र में
वर्तमान में आने वाले चुनौतियां एवं इसका निराकरण के तरीके, राजनीतिक व्यक्ति के कर्तव्य की जानकारी दी जा रही है। वहीं देश को आगे ले जाने में राजनेता की भूमिका के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा
गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित अन्य महापुरुषों के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जा रहा है। तीन महीने का है कार्यक्रम पार्टी सूत्रों के अनुसार नेतृत्व संगम शिविर
का कार्यक्रम करीब तीन महीने का है। इनमें तिजारा के अलावा भी देश में अन्य स्थानों पर ऐसे शिविर लगाकर वरिष्ठ नेताओं को नेतृत्व के गुर सिखाए जाएंगे।