ट्रांसपोर्ट सिटी में इस बार हो सकता है कांटे का मुकाबला, नामक्कल के लॉरी बॉडी बिल्डिंग उद्योग की देशभर में पहचान | namakkal

ट्रांसपोर्ट सिटी में इस बार हो सकता है कांटे का मुकाबला, नामक्कल के लॉरी बॉडी बिल्डिंग उद्योग की देशभर में पहचान | namakkal


Play all audios:


ट्रांसपोर्ट सिटी में इस बार हो सकता है कांटे का मुकाबला- नामक्कल के लॉरी बॉडी बिल्डिंग उद्योग की देशभर में पहचान- दक्षिण क्षेत्र में अंडे का प्रमुख उत्पादक भी, एग सिटी के रूप में भी है


पहचान-नामक्कल लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से पांच पर एआईएडीएमके विधायक नामक्कल (तमिलनाडु). तमिलनाडु के नामक्कल का लॉरी बॉडी बिल्डिंग उद्योग समूचे देशभर में खासा महत्व रखता


है। कोई डेढ़ सौ से अधिक लॉरी बॉडी बिल्डिंग वर्क शॉप्स हैं। ऑटो बॉडी वर्क्स के कई सहायक उद्योग भी संचालित किए जा रहे हैं। लोरियां, ट्रेलर्स और एल.पी.जी. टैंकर लोरियां नामक्कल जिले में बहुतायत


में तैयार होती है और यही वजह है कि इसे ट्रांसपोर्ट सिटी कहा जाता है। नामक्कल इलाके में अब राजनीतिक घमासान तेज होता जा रहा है। मौजूदा समय में एआईएडीएमके गठबंधन एवं डीएमके गठबंधन के बीच ही


मुख्य मुकाबला होता नजर आ रहा है। लेकिन एएमएमके व मक्कल निधि मय्यम के उम्मीदवार भी मुकाबले में आ सकते हैं। दस हजार से अधिक पॉवरलूम नामक्कल दक्षिणी क्षेत्र में अंडे का प्रमुख उत्पादक भी है,


इसलिए एग सिटी के रूप में भी प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध तमिल कवि नामक्कल कविनर रामलिंगम पिल्लई का जन्म इसी जिले में हुआ था। कवि के संस्मरण में राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए महाविद्यालय की स्थापना


की। प्रसिद्ध सरकारी वेटरनरी कॉलेज भी नामक्कल टाउन के पास स्थित है। हाल के वर्षों में कई निजी शैक्षिक व तकनीकी संस्थान खुलने से छात्रों को लाभ मिला है। तिरुचेंगोडे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक


महत्व का शहर है। 19 वीं शताब्दी में इसे पुलवार संगम कहा जाता था। इस क्षेत्र में कई कताई मिलें और दस हजार से अधिक पावरलूम कार्यरत हैं। तिरुचेंगोडे रिगल वेकल्स के लिए प्रसिद्ध है। साबुदाना हो


रहा निर्यात रासीपुरम विधानसभा क्षेत्र में बुनाई के उद्योग प्रचुर मात्रा मं है। मौजूदा सरकार में मंत्री डॉ. वी.सरोजा इसी इलाके से जीती है। पुट्टुनूलकर जो सौराष्ट्र समुदाय से ताल्लुक रखते हैं


वे सूती कपड़े और रेशम की साड़ी बुन रही हैं। साबूदाना का उत्पादन भी यहां बड़ी मात्रा में होता है। रासीपुरम और उसके आसपास साबूदाना के लगभग दो सौ कारखाने हैं। इस क्षेत्र में साबूदाना और स्टार्च


का उत्पादन अन्य देशों को निर्यात किया जाता है। घी का उत्पादन रासीपुरम में भी प्रसिद्ध है। रॉक किला संघर्षमय इतिहास का साक्षी नामक्कल का रॉक किला संघर्षमय इतिहास का प्रतीक रहा है। नामक्कल


दुर्गम किला नामगिरी शिखर पर बना हुआ है। 1769 में अंग्रेजों के नियंत्रण से पहले इस पर मैसूर का अधिकार था। बाद में हैदर अली ने इस किले को कुछ समय के लिए पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया। लेकिन


1792 में किले पर फिर से अंग्रेजों का अधिकार हो गया। किले में भगवान विष्णु का एक मंदिर भी बना हुआ है, जो एथिरिली पेरूमल को समर्पित है। मंदिर में प्राचीन हस्तलिपियां खुदी हुई हैं। नमक्कल का


उत्तरी भाग पहाड़ी और दक्षिणी क्षेत्र मैदानी हैं। जिले में मुख्य नदियाँ कावेरी, आयारू, करिपोत्तन अरु और थिरुमानिमुथारु हैं। कावेरी दक्षिण और दक्षिण पश्चिम की ओर बहती हुई सीमा पर पहुँचती है।


खूबसूरती के लिए समूचे राज्य में प्रसिद्ध नामक्कल जिला अपनी खूबसूरती के लिए पूरे राज्य में जाना जाता है। यहां बने अनेक मंदिर लोगों की गहरी आस्था से जुड़े हैं। इस ऐतिहासिक नगर का काफी समृद्ध


इतिहास रहा है, जो लगभग 9वीं शताब्दी से प्रारंभ होता है। नामक्कल को सेलम जिले से पृथक कर 1996 में गठित किया गया था। जनवरी 1997 से इसने स्वतंत्र जिले के रूप में कार्य करना शुरू किया था।


नामक्कल के पश्चिम में कोट्टई, पूर्व में पेट्टई और केन्द्र में नामगिरी स्थित है। नामागिरी को ही नामक्कल नाम का स्रोत माना जाता है। सात कवियों की कविता में कोल्ली हिल्स का जिक्र कोल्ली हिल्स


पश्चिमी घाट की प्रमुख पर्वत श्रंखला है। लगभग 400 वर्ग मील में फैली ये पहाडियां 18 मील लंबी और 12 मील चौड़ी हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता से यह पहाड़ियां सबको आकर्षित करती हैं। पहाड़ियों से


नामक्कल मैदान के नजारे देखे जा सकते हैं। प्रागैतिहासिक काल से इन पहाड़ियों में किसी का आवास नहीं है। तमिल साहित्य में इन पहाड़ियों का उल्लेख मिलता है। कम से कम सात कवियों की कविताओं में


कोल्ली हिल्स का जिक्र मिलता है। सर्वयारन की पहाड़ियों के बाद केवल यही पहाड़ियां बरसाती वनों से ढकी रहती हैं। कोल्ली हिल्स में बहुत से मनमोहक झरने भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ………………………


नामक्कल लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र व मौजूदा विधायक शंकरी- एस. राजा (एआईएडीएमके) रासीपुरम(एससी) -डॉ. वी. सरोजा (एआईएडीएमके सेंथमंगलम (एसटी)- सी. चन्द्रशेखरन (एआईएडीएमके) नामक्कल-


केपीपी भास्कर (एआईएडीएमके) परमती वेलूर -के. एस. मूर्ति (डीएमके) तिरुचेंगोडे -पी. सरस्वती (एआईएडीएमके) ……………………………… संबंधित खबरें Hindi News / Chennai / ट्रांसपोर्ट सिटी में इस बार हो सकता है


कांटे का मुकाबला, नामक्कल के लॉरी बॉडी बिल्डिंग उद्योग की देशभर में पहचान