करोड़ों की लागत से निर्मित लक्ष्मण झूला श्रद्धालुओं के नहीं आ रहा काम | cg news
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

अब भी श्रद्धालु नदी पार कर पहुंच रहे कुलेश्वर महादेव मंदिर रायपुर•Jul 27, 2021 / 03:40 pm• Gulal Verma करोड़ों की लागत से निर्मित लक्ष्मण झूला श्रद्धालुओं के नहीं आ रहा काम नवापारा राजिम।
त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शनार्थ बारिशकाल में भक्तों को वहां तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने राजिम
से लोमश ऋषि आश्रम व कुलेश्वर महादेव मंदिर तक करोड़ों रुपए की लागत से लक्ष्मण झूला का कार्य प्रारंभ करवाया। जो पूर्ण तो हो चुका है, मगर प्रारंभ होने के लिए राजनीति का शिकार भी हो रहा है।
वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्ण हुए इस लक्ष्मण झूला को प्रारंभ क्यों नहीं करा रही है, यह भक्तों के समझ में नहीं आ रहा है। आज लक्ष्मण झूला उद्घाटन की बाट जोह रहा है। अधिकारी भी यह जानते हैं कि
लक्ष्मण झूला तैयार हो चुका है, मगर उद्घाटन के लिए किसका इंतजार है, यह समझ से परे है। विदित हो कि विश्व प्रसिद्ध श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित है। अक्सर श्रावण माह
में बारिश होने के चलते बाढ़ आ जाती है। लिहाजा जब यहां करोड़ों की लागत से लक्ष्मण झूला संस्पेंशन बृज बन रहा था तो स्थानीय लोगो की मांग और वर्ष भर बाढ़ के हालात में भी मंदिर में आवाजाही बने
रहे इसके लिए इस बृज से एक और रास्ता बनाकर मंदिर के चबूतरे तक जोड़ा गया था। लोग भी लक्ष्मण झूले का उद्घाटन सहित इस मंदिर पर भी पानी या बाढ़ की स्थिति में प्रवेश की बाट जोह रहे हैं। मगर पुल के
प्रवेश व्दार पर प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा रखा है। संबंधित खबरें Hindi News / Raipur / करोड़ों की लागत से निर्मित लक्ष्मण झूला श्रद्धालुओं के नहीं आ रहा काम