
Vande bharat mission | 64 भारतीयों को अबू धाबी से इंदौर आया एयर इंडिया का विमान
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

इंदौर। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी से 64 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट रविवार को इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर उतरी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने उनके आगमन पर COVID-19
के लिए यात्रियों की जांच की। इधर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत 9 अगस्त को 6,063 भारतीयों की वतन वापसी हुई है। मंत्री ने वंदे भारत
मिशन के आगे जारी रखने की सिफारिश की है।